{"_id":"663be294b8f3a092e104f369","slug":"two-brothers-left-their-home-out-of-fear-in-gandhara-rohtak-news-c-17-roh1019-419223-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गांधरा में डर के मारे दो भाइयों ने छोड़ा अपना घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गांधरा में डर के मारे दो भाइयों ने छोड़ा अपना घर
विज्ञापन
सांपला थाना इलाके के गांव गांधरा में डर के चलते दो भाइयों ने अपना घर छोड़ दिया है। पिछले एक सप्ताह से ये भाई अपने मामा के घर गुरुग्राम में रह रहे हैं। पुलिस ने दादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
गांधरा निवासी बिमला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पोते हिमांशु और दीपांशु पिछले एक सप्ताह से घर नहीं आए हैं। वे अपने मामा के घर गुरुग्राम में रह रहे हैं। इसकी वजह इलाके में करीब 40 युवक हैं। इन्होंने 30 अप्रैल की शाम करीब साढ़े पांच बजे घर में घुसकर दोनों को पीटा था। ढीला पहलवान, ढीले का भाई, चीना, फौजी, राजबीर व अन्य 30-40 लोगों ने कार के शीशे तोड़ दिए। हिमांशु व दीपांशु को डंडों से पीटा। उनकी खौफ से दोनों भाई अपने मामा के घर चले गए हैं। मारपीट करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।