फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two bodies found in JLN canal, not identified

Rohtak News: जेएलएन नहर में मिले दो शव, शिनाख्त नहीं

Fri, 12 Jul 2024 05:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Two bodies found in JLN canal, not identified
राेहतक। आईएमटी थानाक्षेत्र के दिल्ली बाईपास पुल के पास वीरवार को एक युवक समेत दो लोगों के शव जेएलएन (जवाहर लाल नेहरू) नहर में मिले। शवों की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीन दिन पहले मिले शव की भी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। रोहतक में छह माह में नौ शव मिल चुके हैं और एक की भी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

आईएमटी थानाप्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि वीरवार को नहर बाईपास के नजदीक जेएलएन में एक अधेड़ व्यक्ति का शव उतराता हुआ आया था। लोगों ने सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकाला और पूछताछ की, लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी। वहीं, कुछ दूरी पर एक और युवक (25) का शव उतराता हुआ आया। उक्त युवक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। चूंकि शव कई दिन पुराने हैं, इसलिए उनके शरीर पर चोट आदि के निशान का पता नहीं चल पाया है और पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि मौत कैसे हुई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नौ जुलाई को भी जेएलएन नहर में एक युवक( 35) का शव मिला था। युवक के एक हाथ पर ओम तो दूसरे हाथ पर हनुमान की तस्वीर बनी हुई थी। युवक ने केवल कच्छा ही पहन रखा था और उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था और न ही कोई चोट के निशान का पता चल सका है। रोहतक में जेएलएन नहर जिन थानाक्षेत्रों से गुजरती है वहां अकसर शव पानी में उतराता हुए आ जाते हैं। छह माह में नौ शव मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक एक का भी खुलासा या पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed