फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two auto drivers robbed near the dirty drain ahead of Sunaria Chowk

सुनारिया चौक से आगे गंदे नाले के पास दो ऑटो चालक को लूटा

Wed, 24 Nov 2021 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Two auto drivers robbed near the dirty drain ahead of Sunaria Chowk
शहर के सुनारिया चौक से आगे गंदे नाले के नजदीक युवकों ने दो ऑटो चालक को लूट लिया। एक चालक के 1800 रुपये मारपीट करके छीन लिए, जबकि दूसरे से तेजधार चाकू दिखाकर 3200 रुपये ले गए। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक भाली आनंदपुर निवासी दीपक ने दी शिकायत में बताया कि वह ऑटो चलाता है। मंगलवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे सुनारिया चौक पर सवारियों का इंतजार कर रहा था। तभी एक लड़का आया और बोला आगे गंदे नाले के पास से सामान लाना है। वह ऑटो में युवक को बैठाकर ले गया। वहां पर दो युवक पहले से मौजूद थे। तीनों युवकों ने उसे दबोच लिया और जेब से 1800 रुपये निकाल लिए। साथ ही उसका आधार कार्ड व वोटर कार्ड छीनकर ले गए। युवक आपस में अपना नाम अरुण, विजय व मंगल पुकार रहे थे। वहीं, गद्दी खेड़ी के युवक जगमाल सिंह ने दी शिकायत में बताया कि वह ऑटो चलता है। सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे सवारियों का इंतजार कर रहा था। दो युवक आए और विश्वकर्मा चौक के नजदीक पेट्रोल पंप तक चलने के लिए कहा। चौक पर जाने के बाद युवक उसे गंदे नाले के पास ले गए। रास्ते में नाले के पास चाकू व बर्फ तोड़ने वाला सुआ दिखाकर 3200 रुपये की नकदी, मोबाइल फोन, पैन कार्ड, आधार कार्ड, दो एटीएम व लाइसेंस व अन्य कागजात छीन लिए। इसके बाद तीनों युवक बाइक पर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed