{"_id":"67379be5a8a74a7ac90f7444","slug":"two-arrested-for-murder-of-youth-on-remand-for-one-day-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-111085-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: युवक की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार, एक दिन रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: युवक की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार, एक दिन रिमांड पर
Sat, 16 Nov 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 16 Nov 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एक महीना पहले शहर थाना से 50 मीटर दूर एक युवक की हत्या करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी बहादुरगढ़ शहर के लाइनपार क्षेत्र के रहने वाले हैं।
16 अक्तूबर को सुबह के समय विश्राम गृह के सामने एक युवक की हत्या की गई थी। सुबह के समय लोग जब घर से घूमने के लिए निकले तो इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान के प्रयास किए गए थे। मृतक के चेहरे पर पत्थर से वार करके हत्या की गई थी। मृतक की पहचान रवि निवासी लाइनपार के तौर पर हुई थी। अब पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रवीन निवासी डिग्गी वाला रोड, बहादुरगढ़ और पवन निवासी विकास नगर, लाइनपार के रूप में हुई है। दोनों को अदालत में पेश किया कर एक दिन के रिमांड पर भेजा गया। थाना प्रबंधक शहर बहादुरगढ़ निरीक्षक हरीश कुमार ने बताया कि हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।