फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two arrested for defrauding a man of 20 lakh rupees by threatening legal action.

Rohtak News: कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर 20 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

Tue, 20 Jan 2026 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for defrauding a man of 20 lakh rupees by threatening legal action.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों राशिद निवासी बेतियाता गोरखपुर और गिरिजेश निवासी तिवारीपुर गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को एटीएस कश्मीर का सदस्य बताकर एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर 20 लाख रुपये की ठगी की थी।

थाना साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जींद निवासी टेकराम ने शिकायत दी थी कि उसके पास व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एटीएस कश्मीर का अधिकारी बताया।
विज्ञापन


आरोपियों ने कहा कि उसके एचडीएफसी बैंक खाते से आतंकवादियों को फंडिंग हुई है और इसी का डर दिखाकर अलग-अलग खातों में 20 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। चार जनवरी को ठगी का पता चलने पर थाना साइबर क्राइम में पांच जनवरी को मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने राशिद निवासी बेतियाता गोरखपुर और गिरिजेश निवासी तिवारीपुर गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से कमीशन के रूप में मिले 1 लाख 37 हजार रुपये बरामद किए गए। दोनों को न्यायालय में पेश कर जिला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed