फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   two and a half million rupees, rohtak bank, rbi plan, bank of india, marriage plan

ढाई लाख मिले तो लगा जहां मिला गया...

Sun, 20 Nov 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 20 Nov 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
two and a half million rupees, rohtak bank, rbi plan, bank of india, marriage plan
चेहरे पर लौटी खोई मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद पैसे की टेेंशन झेल रहे शादी वाले कई परिवारों को शनिवार को थोड़ी राहत मिली। रिश्तेदारों व दोस्तों से उधार लेकर शादी की तैयारियां कर रहे वर-वधू के परिवारों को जब बैंक से ढाई लाख रुपये मिले तो उनके चेहरे की खोई मुस्कान लौट आई। अभिभावक अपने बेटा-बेटी के साथ बैंक प्रबंधकों को शादी का आमंत्रण देने पहुंचे तो उन्हें ढाई लाख रुपये मिलने की खबर मिली तो लगा जैसे जहां मिल गया। उनकी चिंताएं काफूर हो गईं और दिल में खुशियों के ढोल बजने लगे। हालांकि, नकदी के तंगी के चलते प्रबंधकों ने जिनके घरों में नवंबर में शादी है उन्हें ढाई लाख दिए और दिसंबर में होने वाली शादियों के लिए एक से डेढ़ लाख दिए। बाकी की राशि अगले माह लेने के लिए कहा। 
विज्ञापन


विवाह सीजन के बीच पांच सौ-हजार रुपये के नोट बंद होने से शादी वाले परिवारों के लिए कई तरह की परेशानियां खड़ी हो गईं हैं। उनकी परेशानियों को देखते हुए सरकार ने बृहस्पतिवार को शादी वाले परिवारों को अपने खाते से ढाई लाख रुपये निकालने की अनुमति देने का फैसला किया था। लेकिन इस संबंध में शुक्रवार तक कोई गाइड लाइन बैंक प्रबंधकों को नहीं मिली थी। इस वजह से कई परिवारों को निराशा मिली थी। शनिवार को अधिकतर लोगों को तब राहत मिली जब बैंक से उन्हें ढाई लाख रुपये मिल गए। दूसरी ओर, कुछ बैंकों ने दोबारा से गाइड लाइन नहीं आने की बात कही। वहीं, कुछ शादी वाले परिवारों को नियमों ने बहुत घुमाया। 
विज्ञापन


मिले ढाई लाख, कंजूसी से करेंगे खर्च 
मेरी एक ही बेटी है। उसकी तीन दिसंबर को शादी है। शादी के लिए खूब सपने देखे थे, लेकिन नोटबंदी की वजह से वह पूरे होने मुश्किल लग रहे थे। शादी के लिए कई इंतजाम करने पड़ते हैं। ढाई लाख से तो कुछ नहीं हो सकता है, लेकिन न होने से तो बेहतर ही है। एसबीआई की मुख्य शाखा में मेरा खाता है। बैंक ने मुझे ढाई लाख रुपये दे दिए हैं। अब मैं बहुत खुश हूं। इस राशि को कंजूसी से खर्च करूंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- रेशमा मल्होत्रा, सेक्टर-एक
 
जरूरत थी पांच लाख की, मिले ढाई लाख
पिछले तीन दिन से बैंक से पैसे निकालने के लिए घूम रहे हैं। अब जाकर कुछ राहत मिली है। मेरी बेटी की शादी 24 नवंबर को तो बेटे की 25 नवंबर को है। दोनों की बारात सोनीपत से आनी है। बैंक प्रबंधक से पांच लाख रुपये देने के लिए कहा था, क्योंकि मेरे घर में दो शादियां हैं। लेकिन उन्हाेंने ढाई लाख रुपये ही दिए हैं। प्रबंधक ने कहा कि शादी के एक ही कार्ड पर ढाई लाख रुपये मिलेंगे। सुबह 9:30 बजे बैंक आए थे और दोपहर 12 बजे राशि मिली।
- जगबीर सिंह, भैंसवाल

बड़ी बेटी के खाते से निकालने पैसे, मना किया
मेरी छोटी बेटी की शादी 21 नवंबर को है। पिछले एक सप्ताह से पैसों का इंतजाम करने के लिए परेशान हूं। शादी वाले परिवारों को ढाई लाख मिलने की घोषणा हुई तो थोड़ी उम्मीद बंधी थी लेकिन बात नहीं बनी। मेरे खाते में जो पैसे थे, वे निकाल लिए। जब बैंक में बड़ी बेटी को साथ लेकर उसके खाते से ढाई लाख रुपये लेने के लिए गया तो प्रबंधक ने मना कर दिया। कहा कि वर-वधू या पिता-माता के खाते से ही राशि निकलेगी। मैंने बेटी के खाते से राशि ट्रांसफर करने की भी कोशिश की, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। रविवार को बैंक बंद रहेंगे और सोमवार को शादी है। ऐसे में कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है।
- जयपाल, सेक्टर-चार

यूनियन बैंक ने गाइड लाइन आने से किया इनकार
मेरे बेटे की 24 नवंबर को शादी है। मैं नेवी में सूबेदार हूं और 39 दिनों की छुट्टियां लेकर आया हूं। मेरा एसबीआई और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। पिछले एक सप्ताह से शादी की तैयारियों के लिए पैसों का इंतजाम करने में जुटा हूं। यूनियन बैंक में गया तो प्रबंधक ने गाइड लाइन आने से मना कर दिया। एसबीआई में ढाई लाख रुपये लेने के लिए आया हूं तो थोड़ी उम्मीद नजर आई है। पता चला है कि 10 परिवाराें को ढाई-ढाई लाख दिए गए हैं।
- अतर सिंह, बालंद
 
पटियाला बैंक में इन्हें मिली राशि
लघु सचिवालय स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में जो लोग दिसंबर की शादी का कार्ड लेकर आए, उन्हें एक से डेढ़ लाख रुपये मिले। वहीं, नकदी की कमी होने की वजह से नवंबर में होने वाली शादियाें के लिए कम राशि मिली। किला रोड निवासी कमला देवी को बेटी की शादी के लिए एक लाख रुपये मिले। जबकि चंद्रपाल को बेटे की शादी के लिए एक लाख रुपये मिले। कुसुम जोकि दिव्यांग हैं, वे खुद अपनी शादी के लिए पैसे निकालने पहुंची। उन्हें डेढ़ लाख रुपये मिले और बाकी के लिए अगले सप्ताह आने को कहा गया।

 
ये दस्तावेज लेकर पहुंचे
शादी वाले परिवारों को वर-वधू या मां-बाप के खातों से पैसे निकलवाने हैं तो वे संबंधित खाताधारकों का आधार कार्ड, पेन कार्ड, राशन कार्ड, शादी का कार्ड, केवाईसी, अंडर टेकिंग आदि लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed