फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two accused of cheating of 1.5 crore from gas pipeline company arrested

गैस पाइपलाइन कंपनी से डेढ़ करोड़ की ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Jun 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two accused of cheating of 1.5 crore from gas pipeline company arrested
गैस पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनी से फर्जी रिकॉर्ड तैयार कर डेढ़ करोड़ की ठगी के आरोप में पुलिस ने तिलक नगर निवासी विकास और भिवानी चुंगी निवासी कर्मजीत को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को छह दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देशराज ने बताया कि जीएसपीएल इंडिया गैस नेट लिमिटेड के मैनेजर संजय भूषण ने शिकायत दी थी कि केंद्र सरकार की तरफ से कंपनी को गुजरात के मेहसाना से पानीपत तक भूमिगत गैस पाइपलाइन डालने का ठेका मिला है। साथ ही कंपनी गैस पाइपलाइन डालने के लिए जमीन का अधिग्रहण का कार्य भी कर रही है। इसके लिए किसानों को मुआवजा दिया जाता है। कंपनी ने यह कार्य सब कंपनी को सौंपा था। रिकॉर्ड के मिलान का कार्य सब कंपनी तिलक नगर निवासी विकास व अन्य को सौंपा था। रिपोर्ट के आधार पर कंपनी ने 1 करोड़ 68 लाख रुपये का मुआवजा वितरित किया। रिकॉर्ड का मिलान करवाया गया तो पता चला कि जिन लोगों ने राशि ली है, वे जमीन के मालिक नहीं हैं। इस तरह कंपनी के साथ डेढ़ करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी की गई। सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साथ ही मुख्य आरोपी विकास निवासी तिलक नगर रोहतक व उसके साथी कर्मजीत निवासी भिवानी चुंगी रोहतक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विकास सब कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर था। कंपनी द्वारा मुआवजा वितरण के लिए जो अवॉर्ड तैयार किए जाते थे उसकी विकास द्वारा रिपोर्ट तैयार की जाती थी। आरोपी ने सरकारी विभाग, पंचायती विभाग व रेलवे विभाग की रिपोर्ट में फेरबदल कर अपने परिचितों के नाम भर दिए। कंपनी द्वारा चेक मिलने के बाद विकास अपने व अपने जानकारों के खाते में चेक लगाकर पैसे निकाल लेता था। आरोपी विकास, कर्मजीत व उसके जानकारों ने मिलकर एक करोड 68 लाख 65 हजार 655 रुपये की राशि हड़प ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed