फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two accused involved in Rakesh murder case arrested

राकेश हत्याकांड में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 15 May 2021 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two accused involved in Rakesh murder case arrested
रोहतक। करौंथा से बालंद रोड पर बालंद निवासी राकेश हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी निरीक्षक बलवंत सिंह ने बताया कि 11 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि करौंथा-बालंद रोड नहर के पास युवक की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की गई। मृतक की पहचान राकेश निवासी बालंद के रूप में हुई है। मृतक के भाई जितेंद्र की शिकायत के आधार केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राकेश सिक्योरिटी गार्ड था। 11 मई की शाम करीब 5 बजे राकेश ड्यूटी से वापस घर आ रहा था। राकेश जब करौंथा-बालंद रोड पर नहर के पास पहुंचा तो रामफल, उसके दो बेटे कपिल, साहिल व अन्य युवकों ने मिलकर राकेश पर लाठी-डंडों से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन

मामले की जांच एसआई राजकरण के द्वारा अमल में लाई गई। 13 मई को पुलिस टीम ने दबिश देते हुए आरोपी कपिल व साहिल निवासी बालंद को गिरफ्तार किया। वारदात में शामिल आरोपी रामफल को 12 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। वारदात में अन्य आरोपी फरार चल रहे है, जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम निरंतर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी रामफल राकेश का पड़ोसी है व कई दिनों से दीवार को लेकर आपसी झगड़ा चल रहा था। इसके चलते राकेश की हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed