फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two accused including the nephew of the District Council President sent to jail in the Dhairya kidnapping case

Rohtak News: धैर्य अपहरणकांड में जिला पार्षद अध्यक्ष के भांजे समेत दो आरोपी भेजे जेल

Mon, 06 Jan 2025 04:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 06 Jan 2025 04:37 AM IST
विज्ञापन
Two accused including the nephew of the District Council President sent to jail in the Dhairya kidnapping case
रोहतक। कक्षा नौ के छात्र धैर्य अपहरण कांड में पुलिस ने रिमांड पर लिए गए दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद दो और नाम सामने आए हैं। अब इन आरोपियों की तलाश में सीआईए-दो ने दबिश देनी शुरू कर दी है। वहीं, दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

21 अक्तूबर को जिला पार्षद नीलम खत्री के बेटे धैर्य का अपहरण करके तीन घंटे तक घुमाया गया और फिर उसके पिता के नाम धमकी देकर छोड़ दिया था। इस प्रकरण में पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने जिला परिषद की अध्यक्ष मंजू हुड्डा के भांजे हार्दिक और नितिन को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो इसमें दो और लोगों के नाम सामने आए हैं। सीआईए-दो प्रभारी सतीश कादियान ने बताया कि इस प्रकरण की जांच में दो और लोगों के नाम सामने आए हैं। उनकी धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है और उनसे पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----------

खाप ने जिला पार्षद अध्यक्ष और पीड़ित परिवार के साथ समझौता करा दिया है। पार्षद नीलम खत्री के बेटे का अपहरण किया गया था। इसमें पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे भी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगवीर खत्री, एडवोकेट एवं पीड़ित पक्ष के वकील।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed