फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two accused arrested in Kalanaur firing case.

Rohtak News: कलानौर फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Jul 2026 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in Kalanaur firing case.

विज्ञापन
कलानौर। कलानौर के वार्ड-4 स्थित काली कमली मंदिर चौक पर वीरवार को वार्ड नंबर-4 निवासी मोहित पर पर फायरिंग में पुलिस ने दो आरोपियों लक्ष्य और विक्रम को गिरफ्तार कर लिया है। नामजद विक्रम एक माह पहले ही जमानत पर आया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों का रिकाॅर्ड खंगाल कर आगे की जांच की।
दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत से मिलने वाले आदेशों के बाद ही मामले में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।वीरवार शाम करीब 4 बजे कार सवार युवकों ने स्कूटी पर जा रहे दो युवकों मोहित व मनोज को टक्कर मारकर गिरा दिया था। इसके बाद कार से उतरे विक्रम, विक्की, लक्ष्य और एक अन्य युवक ने उन पर डंडों से हमला कर दिया था।
विज्ञापन

हमले से बचने के लिए मोहित पास के सार्वजनिक शौचालय में छिप गया था। आरोप है कि एक आरोपी ने देसी कट्टे से शौचालय के दरवाजे पर फायर कर दिया। गोली लोहे का दरवाजा चीरते हुए युवक के हाथ को छूकर निकल गई थी जिससे वह घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।

जांच अधिकारी जोगेंद्र ने बताया कि आरोपी लक्ष्य पर एक व विक्रम उर्फ टीना के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज हैं। इसमें एक हत्या का मामला भी है। आरोपी इसी केस में जमानत पर आया हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed