{"_id":"6855c8aec645a81cd00999a3","slug":"two-accused-arrested-for-duping-a-retired-bank-manager-of-rs-118-crore-rohtak-news-c-17-roh1019-676046-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर से 1.18 करोड़ ठगने के दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर से 1.18 करोड़ ठगने के दो आरोपी काबू
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। साइबर थाना पुलिस ने 1.18 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में दो आरोपियों को महाराष्ट्र से काबू किया है। आरोपी रोहित को पुणे से तो विशाल को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इंटरपास है और आरोपियों ने सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक को ठगी का शिकार बना दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को रोहतक की अदालत में पेश कर 9 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सेक्टर-2, रोहतक निवासी सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर बी राम के साथ साइबर ठग ने कीर्ति गुप्ता के नाम से 6 नवंबर 2024 को कॉल की। उसने अपने आपको एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटी लिमिटेड का प्रतिनिधि बताते हुए बी राम को शेयर मार्केट में निवेश का दबाव बनाया। उन्होंने काफी इन्कार किया, लेकिन ठगों ने उनको झांसे में लेकर अपने एप पर ऑनलाइन खाता खुलवाया।
आरोपियों ने पीड़ित को बताया कि उनके नाम पर 2,66,500 आईपीओ (पाॅइंट) खरीदने होंगे और इनकी कीमत करीब सवा तीन करोड़ रुपये है। पीड़ित ने इन्कार कर दिया कि तो आरोपियों ने कहा कि उनकी कंपनी डेढ़ करोड़ का लोन दे देगी। पीड़ित ने फिर इन्कार कर दिया और अपने खाते से ही राशि जमा करा दी। घटना के बाद साइबर थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
साइबर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि जिस खाते में 19 लाख रुपये गए थे, उसे सर्च किया गया। इसमें रोहित का नाम सामने आया। रोहित को पकड़ा गया तो उसने बताया कि विशाल ने उसका खाता किराये पर दिलवाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।