{"_id":"690e66beca9bbbf57a029295","slug":"two-accused-arrested-for-cheating-rs-141-crore-in-the-name-of-investing-in-the-share-market-rohtak-news-c-17-roh1020-758745-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 1.41 करोड़ की ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 1.41 करोड़ की ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 08 Nov 2025 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 08 Nov 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। साइबर थाना की टीम ने शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर 1 करोड़ 41 लाख रुपये ठगने के मामले में दो आरोपियों मुंबई हाल गोवा निवासी हर्षल और हसन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां उनको पुलिस रिमांड पर लिया है।
साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि सेक्टर-3 निवासी सतीश की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 14 मई 2025 को सतीश के पास व्हाट्सएप पर अभिषेक नामक युवक का फोन आया। युवक ने खुद को एएसबीपीएल सिक्योरिटी कंपनी का कर्मचारी बताया।
युवक ने कहा कि कंपनी पांच प्रतिशत ब्रोकरेज फीस लेकर स्टॉक बताती है। सतीश को 15 दिन तक स्टॉक बताए तो सतीश को फायदा हुआ। 1 जून 2025 को सतीश के पास व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर उन्होंने अपनी कंपनी में अकाउंट खुलवाया। सतीश से अलग-2 खातो में रुपये ट्रांसफर कराते रहे और उसे प्रॉफिट दिखाकर कुल 1,41,27,500 रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
आरोपियों ने 15 जुलाई को सतीश के खाते में 2,10,000 रुपये भेजे दिए। सतीश ने अपने रुपये मांगे तो युवकों ने वीआईपी चैनल के नाम पर उससे और रुपये मांगे। पीएसआई मुकेश ने केस की जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात और आंध्रप्रदेश में साइबर ठगी के मामले दर्ज हैं। आरोपियों के पास इस समय करीब 4 करोड 84 लाख रुपये ठगी के हैंं।