फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   twist in death of cook of Rohtak's Sagar Dhaba, 10 injury marks found on the body in the post-mortem report

Haryana: रोहतक के सागर ढाबा के कुक की मौत में आया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर मिले 10 चोट के निशान

Tue, 15 Apr 2025 02:59 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 15 Apr 2025 02:59 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि बलजीत कुमार ने 6 अप्रैल की रात को अपने साथ काम करने वाले कर्मचारियों के साथ रात 12 बजे के बाद शराब पार्टी की थी। ढाबा संचालक ने बताया कि रात को वह छत पर सो गए थे और बाकी कर्मी अपने कमरे में चले गए थे।

विज्ञापन
twist in death of cook of Rohtak's Sagar Dhaba, 10 injury marks found on the body in the post-mortem report
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिटी थाना क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी स्थित सागर भोजनालय के कुक की मौत में अब नया मोड़ आ गया है। कुक की मौत नहीं बल्कि हत्या की गई थी और उनके शरीर पर 10 चोट मिली हैं। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। अब पीड़ित बेटे की शिकायत पर पुलिस ने संदिग्ध मौत के मामले में हत्या की धाराएं भी जोड़ दी है। कुक की हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या के प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। मृतक का शव सात अप्रैल को ढाबा की छत पर पड़ा मिला था। घटना के बाद पुलिस ने मामले को संदिग्ध माना और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उस समय तो संदिग्ध मानते हुए ही पुलिस ने कार्रवाई की थी।

विज्ञापन


पीजीआईएमएएस से 14 अप्रैल को पुलिस को बलजीत कुमार के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली तो यह देखकर पुलिस सकते में आ गई। चूंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलजीत कुमार को अंदरुनी 10 चोट लगी हुई मिली है। उसी के आधार पर उनके केस में हत्या की धारा भी जोड़ दी है। अब पुलिस ने हत्या के दृष्टिकोण से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


6 अप्रैल की रात को क्या हुआ था ऐसा कि बलजीत की हत्या हो गई
पुलिस ने बताया कि बलजीत कुमार ने 6 अप्रैल की रात को अपने साथ काम करने वाले कर्मचारियों के साथ रात 12 बजे के बाद शराब पार्टी की थी। ढाबा संचालक ने बताया कि रात को वह छत पर सो गए थे और बाकी कर्मी अपने कमरे में चले गए थे। सुबह जब देर तक वह नहीं उठे तो उन्हें जगाने के लिए युवक को भेजा तो उसने बताया कि वह तो उठ नहीं रहे। फिर सभी ने जाकर देखा तो बलजीत कुमार मृत अवस्था में पड़े थे। इसके बाद पुलिस और परिजन को सूचना दी गई। 7 अप्रैल को बलजीत की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की, लेकिन इसे सामान्य मौत ही मान रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
ढाबा के कुक बलजीत की पहले सामान्य मौत मान रहे थे, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसमें हत्या की धाराएं भी जोड़ दी है। प्रकरण की जांच की जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। -रवि खुंडिया, डीएसपी मुख्यालय।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed