फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Turtle babies became the center of attraction

Rohtak News: कछुए के बच्चे बने आकर्षण का केंद्र

Mon, 12 Aug 2024 03:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Turtle babies became the center of attraction
11सीटीके34..चिड़िया घर में कछुआ देखते बच्चे। संवाद
रोहतक। लघु चिड़ियाघर में रविवार को रौनक रही। अच्छी खासी संख्या में पयर्टक पहंचे। बच्चों ने सबसे पहले शुतुरमुर्ग और भालू को देखने में खूब उत्साह दिखाया। दौड़कर बच्चे उनके एन्क्लोजर के पास पहुंचे। मौसम सुहाना होने कारण पर्यटन के लिए आज का दिन बेहतर रहा।
विज्ञापन

रविवार को लघु चिड़ियाघर में करीब 1500 पर्यटक पहुंचे। बाघ और शेर सोते मिले तो वहीं पिपली (कुरुक्षेत्र) से आए शेर के बच्चे मचान पर बैठे नजर आए। पहली बार शेर देखने वाले बच्चों ने शोर मचाकर अपनी खुशी जाहिर की। इसके अलावा घड़ियाल और कछुए को भी पर्यटकों ने काफी देर तक निहारा।
विज्ञापन


आकर्षण का केंद्र बने कछुए के बच्चे
जब से कछुए लाए गए हैं। तभी से बच्चे-बूढ़े सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पर्यटक अच्छा खासा समय इन्हें देखने में बिता रहे हैं। कछुए के छोटे-छोटे बच्चे पानी तैरते सभी पर्यटकों को लुभा रहे थे। यह देखकर बच्चे प्रफुल्लित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार्किंग डीयर ने दिया बच्चे को जन्म
लघु चिड़ियाघर में बार्किंग डीयर ने एक बच्चे को जन्म दिया है। बार्किंग डियर (कक्कड़) हिरण की प्रजाति का जीव है। इसकी आवाज कुत्ते के भोंकने जैसी सुनाई पड़ती है। यही कारण है कि इसे बार्किंग डियर कहा जाता है।

11सीटीके34..चिड़िया घर में कछुआ देखते बच्चे। संवाद

11सीटीके34..चिड़िया घर में कछुआ देखते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed