{"_id":"612009c58ebc3e7a137f1487","slug":"tunda-made-an-appearance-through-video-conferencing-will-testify-on-september-29-rohtak-news-rtk621504933","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कांफ्रेंसिंग से टुंडा ने लगाई हाजिरी, 29 सितंबर को होगी गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो कांफ्रेंसिंग से टुंडा ने लगाई हाजिरी, 29 सितंबर को होगी गवाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी सब्जी मंडी व किला रोड पर वर्ष 1997 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी अब्दुल करीम टुंडा ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एसएजे राजकुमार यादव की अदालत में हाजिरी लगाई। अब मामले में गवाही के लिए 29 सितंबर की तिथि तय की गई है। मामले के अनुसार पुरानी सब्जी मंडी में फड़ी के पास 1997 में अचानक बम धमाका हुआ, जिसमें सब्जी विक्रेता सहित कई लोग घायल हो गए। धमाके से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। अभी प्रशासन कुछ समझ पाता तभी किला रोड पर एक रेहड़ी पर रखे बम में धमाका हो गया। इस संबंध में सिटी थाने में दो अलग-अलग केस दर्ज हैं। दो साल बाद दिल्ली पुलिस ने एक युवक को काबू किया, जिसने खुलासा किया कि मामले में अब्दुल करीम टुंडा का हाथ है। वर्ष 2014 में दिल्ली पुलिस ने नेपाल बॉर्डर पर पाकिस्तान से लौटे अब्दुल करीम टुंडा को गिरफ्तार कर लिया। तभी से उसके खिलाफ जिला अदालत में केस चल रहा है। शुक्रवार को अब्दुल करीम ने गाजियाबाद की डासना जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हाजिरी लगाई।
गवाहों का पता नहीं मिल रहा, पुलिस को फिर हिदायत
बचाव पक्ष के वकील पुनीत वर्मा ने बताया कि अदालत में सुनवाई के दौरान दो महिलाओं सहित तीन लोगों की गवाही होनी है, लेकिन गवाहों का सही पता न मिलने के कारण समन नहीं भेजे जा सके हैं। अदालत ने फिर से पुलिस को हिदायत दी है कि सही पता ढूंढकर गवाहों को समन भेजे जाएं।
विज्ञापन
गवाहों का पता नहीं मिल रहा, पुलिस को फिर हिदायत
बचाव पक्ष के वकील पुनीत वर्मा ने बताया कि अदालत में सुनवाई के दौरान दो महिलाओं सहित तीन लोगों की गवाही होनी है, लेकिन गवाहों का सही पता न मिलने के कारण समन नहीं भेजे जा सके हैं। अदालत ने फिर से पुलिस को हिदायत दी है कि सही पता ढूंढकर गवाहों को समन भेजे जाएं।
विज्ञापन