Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tulsi Vivah held at Durga Bhavan Temple

Rohtak News: दुर्गा भवन मंदिर में हुआ तुलसी विवाह

Sat, 21 Nov 2026 02:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Tulsi Vivah held at Durga Bhavan Temple
34. श्री सनातन धर्म दुर्गा भवन मंदिर में देवउठनी ग्यारस के दौरान श्रद्धालु। स्रोत: श्रद्धालु - फोटो : Archive
रोहतक। श्री सनातन धर्म दुर्गा भवन मंदिर में देवउठनी ग्यारस के अवसर पर तुलसी शालिगराम विवाह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। यह आयोजन शाम 4:30 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। भक्तों में इस विवाह को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। मंदिर प्रांगण मंगलाचार के मंत्रों से गुंजायमान हो उठा। मंगलाचार के साथ ही भक्तों ने तुलसी जी का कन्यादान संपन्न किया गया। इसके उपरांत तुलसी शालिगराम का विवाह विधि-विधान से संपन्न हुआ। सभी रस्में पारंपरिक तरीके से पूरी की गईं। इस अवसर पर बच्चों ने भी आतिशबाजी कर अपनी खुशी व्यक्त की। इस कार्यक्रम में सुभाष शर्मा, गोविंद शर्मा, मनोज मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति और सैकड़ों अन्य भक्त उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed