Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Trust in homeopathy is increasing OPD increased from 20 to 60 in five years

Rohtak News: होम्योपैथी पर बढ़ रहा भरोसा...पांच साल में ओपीडी 20 से 60 पहुंची

Fri, 10 Apr 2026 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Trust in homeopathy is increasing OPD increased from 20 to 60 in five years
अभिषेक कीरत
विज्ञापन

रोहतक। वर्तमान में समय के साथ होम्योपैथी इलाज की तरफ लोगों का भरोसा बढ़ता दिखाई दे रहा है। नागरिक अस्पताल में लगने वाली ओपीडी में करीब पांच साल पहले रोजाना 20 मरीज उपचार के लिए पहुंचते थे। अब यह संख्या बढ़कर 50 से 60 तक पहुंच गई है।
इनमें त्वचा संबंधी रोगी अधिक पहुंच रहे हैंं। छह महीने पुरानी एलर्जी में मरीजों को 80 प्रतिशत तक आराम मिल रहा है। इस आराम का समय मरीज की स्थिति व इलाज के दौरान बरती सावधानी पर निर्भर करता है। अब भी मरीज छह महीने तक दूसरी पद्धति से इलाज लेेने के बाद आ रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में कार्यरत डॉ. नेहा ने बताया कि समय के साथ मरीजों का होम्योपैथी इलाज पर भरोसा बढ़ रहा है। इसका असर ओपीडी में भी देखने को मिल रहा है। वे पिछले छह साल से अस्पताल में होम्योपैथी उपचार के लिए सेवाएं दे रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------
लक्षण के आधार पर होता है इलाज
डॉ. नेहा ने बताया कि होम्योपैथी में समान बीमारी में भी लक्षणों की विभिन्नता से दवा देकर इलाज किया जाता है। उदहारण के तौर पर अगर किसी को बुखार है लेकिन दोनों में कुछ लक्षण अलग-अलग दिखाई दे रहे हैं, ऐसे में दोनों को अलग-अलग दवाई दी जाती है जबकि एलोपैथी में ऐसा कम देखने को मिलता है।

--------
त्वचा संबंधी रोगाें के अधिक मरीज आ रहे : डॉ. नेहा
डॉ. नेेहा का कहना है कि ओपीडी में रोजाना पहुंचने वाले मरीजों में त्वचा संबंधी रोगाें के अधिक मरीज होते हैंं। इनमें कई तो छह महीने पुरानी त्वचा समस्याओं के ग्रसित होते हैं। ये पहले एलोपैथी दवाई खाते रहे। फिर छह महीने बाद इलाज के लिए के पहुंचे तो इलाज शुरू किया। इलाज के दो से तीन महीने बाद ही असर दिखाई देने लगा। 80 प्रतिशत तक स्थिति में सुधार हुआ। वहीं होम्योपैथी में दुष्प्रभावों के भी कम आसार होते हैं। इसके इलाज के बाद मरीज सही होने की तरफ बढ़ता है। शरीर को भी मजबूती मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed