फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Truck driver hit the bike, brother-in-law dies, brother-in-law serious

ट्रक चालक ने बाइक को मारी टक्कर, जीजा की मौत, साला गंभीर

Tue, 07 Dec 2021 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Truck driver hit the bike, brother-in-law dies, brother-in-law serious
शहर के सैनी स्कूल रोड पर रविवार की रात ट्रक चालक ने बाइक सवार जीजा-साले को टक्कर मार दी। टक्कर में सांघी गांव निवासी सचिन की मौत हो गई, जबकि उसका साला हुमायूंपुर निवासी राहुल घायल हो गया। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, हुमायूंपुर निवासी राहुल ने दी शिकायत में बताया कि वह बीए फाइनल का छात्र है। रविवार को वह डीसी ऑफिस स्थित पार्किंग से अपने जीजा के साथ बाइक पर सांघी जा रहा था। उसका जीजा बाइक चला रहा था, जबकि वह पीछे बैठा था। सैनी स्कूल के नजदीक पहुंचे तो सामने आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनाें घायल हो गए। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने दोनाें को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में दाखिल कराया, जहां उनके जीजा सचिन की मौत हो गई, जबकि उसका वार्ड नंबर 5 में उपचार चल रहा है। मामले की सूचना पाकर सिविल लाइन थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed