{"_id":"676446f8146a73b18b0dadd0","slug":"truck-crushes-cyclist-death-rohtak-news-c-17-roh1019-565276-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत
विज्ञापन
रोहतक। थाना सांपला क्षेत्र में अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मूलत: हरदोई के जैकेया गांव निवासी राम कृपाल के रूप में हुई है। पीड़ित पुत्र ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यूपी के हरदोई निवासी रोहित अपने परिवार के साथ सांपला में रहते हैं। वीरवार सुबह उनके पिता साइकिल से बाजार जा रहे थे। जब वह शिव मंदिर के पास पहुंचे तो एक ट्रक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आए तो वह उनकी तलाश करने के लिए चल दिए। रास्ते में देखा तो उनके पिता का शव सड़क पर पड़ा हुआ था। पीड़ित ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कराया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी सवार युवक घायल
रोहतक। थाना पुरानी सब्जीमंडी स्थित फतेहपुरी कॉलोनी निवासी दो युवकों को कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार दोनों युवक घायल हो गए। पीड़ित ने कार सवार युवकों के खिलाफ लापरवाही और तेजी से गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पीड़ित अजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त के साथ स्कूटी से घर जा रहे थे। रास्ते में गोहाना अड्डा स्थित होटल के पास पहुंचे तो उसी दौरान कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे वह दोनों घायल हो गए और उनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।