फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tricolour procession taken out to pay tribute to the martyrs

Rohtak News: तिरंगा यात्रा निकाल कर शहीदों को किया नमन

Sun, 18 May 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 18 May 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Tricolour procession taken out to pay tribute to the martyrs
फोटो 77: तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बादली। भाजपा की ओर से शनिवार को श्रीराम वाटिका से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मेन बाजार होते हुए शिव मंदिर के पास पहुंची जहां शहीदों को नमन किया गया। यात्रा में शामिल लोगों ने भारतीय सेना के सम्मान में नारे लगाए।
बादली में तिरंगा यात्रा में उमड़े लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भारतीय सेना ने पहगाम हमले का बदला लेते हुए पाक के अंदर आतंकी ठिकाने को तहस नहस कर दिया। पाकिस्तान के ड्रोन को हवा में उड़ा दिया। पाक के एयरबेस और अन्य सैन्य ठिकानों को तबाह किया। ये नए भारत की सेना का पराक्रम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। मोदी सरकार के साहसिक फैसलों और सेना के सामर्थ्य से पाकिस्तान चार दिन में ही घुटनों पर आ गया और सीजफायर की गुहार लगाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना के अदम्य साहस और सामर्थ्य से पूरे देश में जोश का माहौल है। हर भारतवासी अपने सैनिकों के पराक्रम को सलाम करने के लिए तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहा है। बलिदानियों को नमन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत की यह एक झलक है। पहलगाम और उससे पहले कि आतंकी घटना के दोषियों को भारत की सेना ने ढूंढ कर मारा है। नौ आतंकी ठिकाने मिले, सभी को सटीक चोट मारी और ध्वस्त कर दिए।
पाकिस्तान की सेना तुर्की और चीन से उधार के ड्रोन लेकर मदद को आई तो नए भारत की सेना ने हवा में ही उनको उड़ा दिया। प्रधानमंत्री ने साफ कह दिया है कि ऑप्रेशन सिंदूर स्थगित किया है, बंद नहीं किया। सभी राजनीतिक दल भारत की सेना के साथ हैं।

समय समय पर सेना और सरकार की जानकारी साझा की जा रही है। यात्रा के दौरान राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने युद्ध वीरांगना विद्या देवी को सम्मानित किया।

तिरंगा यात्रा में युद्ध वीरांगना विद्या देवी, जिलाध्यक्ष विकास बाल्मिकी, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, दिनेश कौशिक, संजय कबलाना, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, कार्यकर्ता, महिलाएं, किसान, युवा शामिल हुए।

फोटो 77: तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed