{"_id":"62c72bd0b6798633495d4a65","slug":"tricolor-will-be-hoisted-in-every-house-from-11-to-17-august-rohtak-news-rtk651616196","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 से 17 अगस्त तक हर घर फहराया जाएगा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 से 17 अगस्त तक हर घर फहराया जाएगा तिरंगा
विज्ञापन
हर घर तिरंगा अभियान के तहत अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीसी। संवाद
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। आजादी के 75 साल पूरे होने पर देशभर में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान के तहत हरियाणा में हर घर पर 11 से 17 अगस्त 2022 तक तिरंगा फहराया जाएगा। राज्य सरकार ने इस अभियान को जन अभियान बनाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए है। इस संबंध में वीरवार को मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से संबंधित विभागों के प्रशासनिक सचिवों, जिला उपायुक्तों और विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय पर्व है और देश के सभी नागरिक सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें अपने घर पर तिरंगा फहराने का शुभ अवसर प्राप्त हो रहा है। तिरंगा हर भारतीय का गर्व है, इसी जज्बे के साथ देश के सम्मान में हरियाणावासी हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा फहराकर हरियाणा को देश में नंबर वन बनाएंगे। संजीव कौशल ने डीसी को निर्देश दिए कि वह इस अभियान में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों, जिला परिषदों इत्यादि के साथ बैठकें करें। साथ ही, हर जिले में तिरंगे की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा, जिन सरकारी भवनों पर तिरंगा नहीं फहराया जा रहा, वहां भी फहराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी का यह परम कर्तव्य है कि तिरंगे का सम्मान करें।
उन्होंने कहा कि देशभक्ति को बढ़ावा देने और देश के प्रति अपने जज्बे को सलाम करने के लिए यह अहम अभियान शुरू किया गया है। इसलिए सभी सरकारी अधिकारी व कर्मचारी भी अपने घरों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य फहराएं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए विकास एवं पंचायत विभाग को तिरंगे की उपलब्धता और वितरण के लिए नोडल विभाग बनाया गया है। पोस्ट ऑफिस, पंचायत घर, सामान्य सेवा केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों इत्यादि पर तिरंगे उपलब्ध करवाए जाएंगे। तिरंगे बनाने में स्वयं सहायता समूहों के मदद ली जाएगी। इसी प्रकार, शहरी क्षेत्रों में शहरी स्थानीय निकाय विभाग तिरंगे की उपलब्धता और वितरण की जिम्मेवारी संभालेगा।