{"_id":"671a980464329918180b57c4","slug":"tribute-paid-to-immortal-martyrs-in-police-flag-day-program-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-114915-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पुलिस झंडा दिवस कार्यक्रम में अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पुलिस झंडा दिवस कार्यक्रम में अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Fri, 25 Oct 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
24jjrp11- झज्जर। कार्यक्रम में मौजूद शहीदों के परिजन और पुलिस अधिकारी व कर्मचारी। स्त्रोत- पुल
झज्जर। झज्जर पुलिस की ओर से गुरुवार को पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के तहत शहीद पुलिसकर्मियों की याद में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पुलिस एसीपी धर्मवीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सभा की अध्यक्षता कल्याण शाखा निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने की।
एसीपी धर्मवीर सिंह ने शहीद हुए पुलिस जवानों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि पुलिस जवान जिन्होंने अपने कर्तव्य को निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है, उनकी याद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में झज्जर जिला के शहीद हुए 8 पुलिसकर्मियों के परिजनों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में अमर शहीद सिपाही राकेश कुमार निवासी गांव सुर्खपुर, शहीद सिपाही माही चंद निवासी गांव गुड्ढा, शहीद मुख्य सिपाही बिजेंद्र सिंह निवासी गांव गौच्छी, शहीद सिपाही संजय कुमार निवासी गांव कुंजियां, गांव सराय औरंगाबाद जिला झज्जर निवासी शहीद सिपाही शेर सिंह तथा उप पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार निवासी थाना खुर्द जिला सोनीपत, उप निरीक्षक दिनेश निवासी थाना खुर्द सोनीपत व राजेश निवासी कोसली की जिला पुलिस कार्यालय झज्जर में तस्वीरें लगाकर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया गया। एसपी ने शहीद पुलिस कर्मियों के परिवारजनों को किसी प्रकार की समस्या पर पुलिस विभाग की तरफ से हर संभव सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया।