फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tribute paid to former Governor Satyapal Malik in Kharawar

Rohtak News: खरावड़ में दी पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि

Mon, 25 Aug 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 25 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to former Governor Satyapal Malik in Kharawar
खरावड़ में पूर्व राज्यपाल की श्रद्धांजलि सभा में उप​स्थित खाप प्रतिनि​धि व सदस्य। स्रोत : खाप
रोहतक। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पूर्वजों के पैतृक गांव खरावड़ में मलिकों के छह गांव कारौर, कल्हावड़, गांधरा, अटायल, डाभौदा खुर्द व महाराणा की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पूर्व राज्यपाल के निधन पर केंद्र सरकार की ओर से उन्हें राजकीय सम्मान नहीं देने पर निंदा की गई।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता मलिक खाप प्रधान दादा बलजीत सिंह मलिक ने की। श्रद्धांजलि सभा से पहले बाबा चमन ऋषि धाम में सत्यपाल मलिक की आत्मा की शांति के लिए हवन किया गया।
विज्ञापन

दादा बलजीत सिंह मलिक ने कहा कि सरकार ने बड़े-बड़े पदों पर रहने के बाद भी पूर्व राज्यपाल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई नहीं दी। चौधरी सत्यपाल मलिक किसानों के दिलों में बसे हैं। सरकार को अपनी इस गलती को स्वीकार करना चाहिए। इस पर लोगों से माफी मांगनी चाहिए। धनखड़ खाप के प्रधान डॉ. ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार को पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को सम्मान दिया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में रोहतक खाप 84 प्रधान हरदीप अहलावत, दलाल 84 खाप प्रधान चौधरी भूप सिंह दलाल, सोनीपत 360 के संरक्षक अशोक खत्री, दलाल छारा 14 के प्रधान भुंडू पहलवान, आसौदा 12 के प्रधान कपूर दलाल, सांगवान खाप प्रधान चौधरी सोमवीर सांगवान, कादयान खाप प्रधान राजपाल कादयान, अहलावत खाप प्रधान जय सिंह अहलावत, खत्री खाप प्रधान रणवीर सिंह खत्री, इस्माइल 12 प्रधान आजाद सिंह खत्री समेत अन्य खाप के प्रधान व प्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed