फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Triangular election of the governing body of Vaishya Shikshan Sanstha today

Rohtak News: वैश्य शिक्षण संस्था की गवर्निंग बॉडी का त्रिकोणीय चुनाव आज

Sun, 10 Aug 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 10 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Triangular election of the governing body of Vaishya Shikshan Sanstha today
वैश्य ​​शिक्षण संस्था का कार्यालय। संवाद
रोहतक। वैश्य शिक्षण संस्था के प्रधान की रिक्त कुर्सी के लिए रविवार को नया चेहरा मिलगा। इसके लिए गवर्निंग बॉडी का त्रिकोणीय चुनाव 10 अगस्त को सुबह 11 बजे शुरू होगा। कॉलेजियम के 105 सदस्य शाम 4 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर नया प्रधान व कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। इसके लिए चुनाव अधिकारी ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

इधर, जिला रजिस्ट्रार ने दो कर्मचारियों को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। मतदान केंद्रों में मोबाइल फोन, स्पाई कैमरा या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। उपायुक्त ने बीडीपीओ रोहताश को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
विज्ञापन


संस्था के प्रधान, उप-प्रधान, महासचिव, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष व 16 कार्यकारी सदस्यों के चुनाव के लिए रविवार को मतदान होगा। प्रधान पद के लिए छाता के निशान पर चंद्र गर्ग, उगता सूरज पर सुभाष चंद व पतंग पर विकास गोयल चुनाव मैदान में हैं। इनके बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप-प्रधान पद पर पतंग के निशान पर अनिल कुमार बिंदल, छाता पर राधेश्याम गुप्ता व उगता सूरज पर विजय गोयल, महासचिव पद पर छाता निशान से नितिन तायल, पतंग से राधेश्याम गर्ग व उगता सूरज निशान से रितेष ऐरन, सह-सचिव पद पर छाता के निशान से अनिल बंसल, पतंग के निशान पर अरुण कुमार आर्य व उगता सूरज से नरेश कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर पतंग के निशान से पवन कुमार मित्तल, छाता के निशान पर राजीव कुमार व उगता सूरज से विजय कुमार गोयल चुनाव मैदान में हैं।

गवर्निंग बाॅडी सदस्य के पद पर कुल 31 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान के जरिए प्रत्याशी चुने जाएंगे। निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र बंसल ने बताया कि निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव कराया जाएगा। सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

चुनाव में सहयोग के लिए सह चुनाव अधिकारी अजीत प्रसाद जैन, नोडल अधिकारी सुशील शर्मा, डाॅ. पवन गर्ग, हरिनारायण दूबे भी साथ रहेंगे। इसके अलावा, जिला रजिस्ट्रार ने चुनाव के लिए आब्जर्वर तैनात किए हैं। इसमें कार्यालय के आईईओ सतीश व क्लर्क राकेश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed