फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Triangular contest for chairperson in Kalanaur

Rohtak News: कलानौर में चेयरपर्सन के लिए त्रिकोणीय मुकाबला

Thu, 20 Feb 2025 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Triangular contest for chairperson in Kalanaur
कलानौर। कलानौर नगरपालिका चुनाव त्रिकोणीय व रोमांचक होगा। नपा चेयरपर्सन पद की उम्मीदवार किरण व पूजा ने बुधवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। ऐसे में नपा चेयरपर्सन पद के लिए मनीषा, निर्मला देवी, सुरक्षा, सोनिया कत्याल मैदान में बची हैं। पार्षद पद के लिए 16 वार्डो में कुल 55 व अध्यक्ष पद के चार उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर तीन बजे तक वार्ड नंबर तीन से पूनम कुमारी, वार्ड 10 से अनुज, वार्ड 14 से रामकली ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न दिए गए। इससे कलानौर नगर पालिका चुनाव के अध्यक्ष पद के लिए सीधे चुनाव होने रहे हैं। कांग्रेस व भाजपा ने पार्टी निशान पर चुनाव लड़ने से किनारा किया हुआ है। भाजपा कार्यकर्ता फौजी ने पत्नी निर्मला देवी व पूर्व वाइस चेयरमैन व भाजपा कार्यकर्ता सुनील कत्याल ने अपनी भाभी सोनिया कत्याल को चुनाव मैदान में उतारा है। दीपेंद्र हुड्डा के नजदीकी पूर्व पार्षद महावीर नेहरा ने अपनी पुत्रवधू मनीषा को नपा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतारा है। चुनाव चिह्न आवंटित करने वालों में महम एसडीएम दलबीर सिंह फौगाट, नायब तहसीलदार दीपक धांगड़, नपा सचिव प्रदीप जैन, पंकज गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा समर्थित दो व एक कांग्रेस प्रत्याशी उम्मीदवार मैदान में
निर्मला देवी राजू फौजी की पत्नी है। भाजपा समर्थित सोनिया कत्याल से इनका सीधा मुकाबला बताया जा रहा है। सोनिया कत्याल पूर्व वाइस चेयरमैन सुनील कत्याल की भाभी हैं। वे भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं। मनीषा नेहरा को भी कम नहीं आंका जा रहा है। कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता महावीर नेहरा की पुत्रवधू मनीषा नेहरा चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



किस वार्ड से किसने किया नामांकन

वार्ड 1 - सोनू, कुलदीप ,सन्नी, मांडू राम,अनिता वार्ड
वार्ड 2 - सत्यवान, दीपक ,अनिल, भूप सिंह
वार्ड 3 - विजय कुमार, रानी, कमलेश
वार्ड 4- कपिल , मोनिका ,राजरानी
वार्ड 5 - सन्नी ,प्रिंस ,मधुबाला
वार्ड- 6 मनजीत सिंह मुकेश
वार्ड -7 प्रियंका ,श्वेता रानी ,सुनीता रानी
वार्ड -8 कांता देवी, नूतन,किरण बाला
वार्ड- 9 अमित कुमार, सोनू , मोहित, सोनू, सतबीर कुमार
वार्ड -10 परमेश्वरी ,महेंद्र सिंह, रामबीर, अनिल ,रोहित
वार्ड - 11 काजल,रूबी, मंजू, अनीता रानी
वार्ड - 12 जमना, प्रवीण कुमारी, कांता
वार्ड - 13 हरप्रीत, कृष्णलाल
वार्ड - 14 मान्या, रेखा, लक्ष्मी
वार्ड - 15 अमित रोहिल्ला, सरोज वार्ड नं 16 सुमित, आशीष कुमार ,मुकेश कुमार ,रणबीर, राजकुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed