फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Transporter was assaulted late in the evening, Rs 3.50 lakh was stolen

ट्रांसपोर्टर से देर शाम मारपीट, 3.50 लाख रुपये हुए चोरी

Thu, 25 Aug 2022 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Transporter was assaulted late in the evening, Rs 3.50 lakh was stolen
शहर के हिसार रोड पर दो लोगों में रुपये के लेन-देन में झगड़ा हो गया। अपने उधार दिए दो लाख रुपये मांग रहे व्यक्ति ने ट्रांसपोर्टर को बुरी तरह पीटा। इस झगड़े में ट्रांसपोर्टर के साढ़े तीन लाख रुपये कहीं गिर गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर एक निवासी ट्रांसपोर्टर राकेश कुमार ने बताया कि वह एक व्यक्ति से अपने रुपये लेने बुधवार देर शाम हिसार रोड गया था। उस व्यक्ति ने उसे साढ़े तीन लाख रुपये दिए। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति वहां आया, जिसके साथ उसका पहले से विवाद चल रहा है। कोर्ट में भी केस विचाराधीन है। वह उसी समय दो लाख रुपये मांगने लगा। जबकि उसने कहा कि मामला कोर्ट में है। फैसला होने पर उसे अमल में लाया जाएगा, मगर वह नहीं माना और मारपीट करने लगा। इस बीच जेब में रखे साढ़े तीन लाख रुपये भी कहीं गिर गए। वहां से वह जान बचाकर भागा और चोट के कारण आंख में हो रही तकलीफ का इलाज कराने के लिए किसी तरह पीजीआई पहुंचा। इस बारे में पुलिस को शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed