{"_id":"66318f1666aeeca0400833d4","slug":"transporter-of-sunaria-youths-of-baland-and-lahli-cheated-for-rs-230-rohtak-news-c-17-roh1019-413505-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सुनारिया के ट्रांसपोर्टर, बालंद और लाहली के युवकों से 2.30 रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सुनारिया के ट्रांसपोर्टर, बालंद और लाहली के युवकों से 2.30 रुपये ठगे
विज्ञापन
रोहतक। जिले में साइबर ठगी की वारदात नहीं थम रही हैं। साइबर ठगों ने धोखाधड़ी करके सुनारिया के ट्रांसपोर्टर, बालंद व लाहली के दो युवकों को बातों में उलझाकर 2.30 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी, कलानौर थाने में केस दर्ज किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक सुनारिया खुर्द गांव निवासी आनंद ने दी शिकायत में बताया कि उसका ट्रांसपोर्ट का काम है। दूसरी टांसपोर्ट से कनार्टक में एक गाड़ी भेजी थी। जहां एक व्यक्ति ने कॉल कर कहा कि वह ट्रक का मालिक बोल रहा है। पैसे भेज दीजिए। उसने दो बार में 45 हजार रुपये भेज दिए। बाद में ड्राइवर का फोन आया, बोला पैसे भेज दीजिए। उसने बताया कि किसी ने कॉल करके राशि ले ली है।
वहीं, बालंद गांव लिवासी सचिन ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। उसके पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह बैंक से बोल रहा हूं। आपके पास ओटीपी आएगा, जिसके बताने पर स्कीम बंद हो जाएगी। इसके केवल 4 हजार रुपये कटेंगे। उसने ओटीपी बताने से इंकार कर दिया। इस पर युवक बोला, खुद ही स्कीम को बंद कर लेना। फार्म भेजकर कहा इसे खुद भर ले। जैसे ही उसने फार्म भरा, खाते से 25 हजार 324 रुपये कटने का मैसेज आ गया।
विज्ञापन
इसके अलावा लाहली गांव निवासी सतीश ने शिकायत दी है कि सोशल मीडिया पर कार बुक करने का विज्ञापन देखा। इसमें 80 हजार रुपये में कार की बुकिंग हो रही थी। उसने बातों में आकर दो बार कार बुक कर दी। इस तरह उसके 1 लाख 60 हजार रुपये चले गए। न तो कार बुक हुई और न ही अब पैसे वापस दिए जा रहे हैं।