{"_id":"5e6952bf8ebc3ec75f4f7ab8","slug":"transporter-murder-driver-end-rohtak-news-rtk5464164132","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 हजार रुपयों के विवाद में ट्रांस्पोर्टर ने ड्राइवर की पीट-पीटकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 हजार रुपयों के विवाद में ट्रांस्पोर्टर ने ड्राइवर की पीट-पीटकर की हत्या
विज्ञापन
av1..jpg
रोहतक। राम नगर निवासी एक ट्रांसपोर्ट पर 35 हजार रुपयों के लेन देन के विवाद में अपने साथियों के साथ मिलकर ड्राइवर की पीट-पीट कर हत्या का आरोप है। 9 मार्च को ड्राइवर को अधमरा कर गली के मोड़ पर संदिग्ध अवस्था में छोड़ कर आरोपी फरार हो गए थे। घायल को उसके परिजन दो बार पीजीआई ले गए थे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी थी। लेकिन 11 मार्च बुधवार की शाम को उसकी मौत हो गई। मृतक के बेटे की शिकायत पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्टर व अन्यों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में रोहित निवासी रामनगर ने बताया कि उसके पिता कुलबीर करीब एक माह पहले ही एक ट्रांसपोर्टर के पास बतौर ड्राइवर काम करने लगे थे। रोहित ने बताया कि आरोपी ट्रांसपोर्टर मनोज ने उसके पिता पर 8 मार्च को 35 हजार रुपये की पेमेंट न देने का आरोप लगाया था। 9 मार्च को ट्रांसपोर्टर मनोज अपने साथियों के साथ कुलबीर के घर गया। इसके बाद कुलबीर और अपनेपिता को लेकर ट्रांसपोर्टर के कार्यालय गया। यहां कुलबीर के पिता ने उक्त पेमेंट जल्द देने का वायदा किया था। इसके बाद ट्रांसपोर्टर कुलबीर को अपने साथ ले गया था और 10 मार्च की शाम को अधमरी हालात में घर की गली के बाहर छोड़कर फरार हो गया। 10 मार्च को कुलबीर का फोन स्विच ऑफ आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान परिजनों को कुलबीर गली के नुक्कड़ पर बेहोशी की हालात में मिला। परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से पीजीआई रेफर किया। पीजीआई में प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। 11 को फिर से तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां फिर से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गई थी। इसी शाम करीब साढ़े पांच बजे कुलबीर ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतक के बेटे ने पुलिस को शिकायत दी।
मृतक कुलबीर के बेटे रोहित के बयान पर ट्रांसपोर्टर व उसके अन्य साथियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
- बलवंत सिंह, शिवाजी कालोनी थाना प्रभारी।