फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Trains full 56 days before Diwali, waiting from sleeper to first AC

Rohtak News: दीपावली के 56 दिन पहले ही ट्रेनें फुल, स्लीपर से लेकर फर्स्ट एसी तक वेटिंग

Tue, 03 Sep 2024 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Trains full 56 days before Diwali, waiting from sleeper to first AC
03सीटीके24..रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर लाइन में लगे यात्री। संवाद
रोहतक। अक्तूबर में त्योहारी सीजन की शुरुआत हो जाएगी। 56 दिन बाद दीपावली और 65 दिन बाद छठ पूजा का त्योहार है। दीपावली उत्तर भारत का सबसे बड़ा पर्व है। ऐसे ही बिहार और पूर्वांचल में छठ पूजा धूमधाम से मनाई जाती है। घर से दूर रहकर नौकरी और अन्य काम करने वाले लोग परिवार के साथ यह त्योहार मनाना पसंद करते हैं। यही कारण होता है कि इस दौरान ट्रेनों में सीट आसानी से नहीं मिलती हैं। यात्री खड़े होकर लंबी-लंबी यात्राएं करते हैं। अभी रेलवे की ओर से कोई भी त्योहार स्पेशल ट्रेन शुरू नहीं की गई है।
विज्ञापन



हर दिशा में जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग

बिहार, यूपी, महाराष्ट्र, जम्मू हर दिशा की ओर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग है। घर जाने के लिए यात्रियों को सीट नहीं मिल रही है। ऐसे में यात्री रेलवे रिजर्वेशन टिकट काउंटर से खाली हाथ लौट रहे हैं। अब इन यात्रियों को सीट प्राप्त करने के लिए तत्काल एक मात्र सहारा है। लेकिन, तत्काल में सीटें मिलना भी आसान नहीं है। तत्काल की सीटें क्षणभर में फुल हो जाती है। ट्रेनों में वेटिंग के चलते रिजर्वेशन के लिए लोग कम पहुंच रहे हैं। जो पहुंच रहे हैं वे तत्काल टिकट लेने वाले यात्री हैं। इसके अलावा विंडो पर यात्रियों की सामान्य भीड़ लग रही है।
विज्ञापन


ट्रेनों की सीटें फुल
पूर्व की तरफ जाने वाली ट्रेनों में गोरखधाम एक्सप्रेस (12556) में नवंबर तक सीटें फुल हैं। आईआरसीटीसी एप में सीट की उपलब्धता सीधे दिसंबर में दिख रही हैं। फर्स्ट एसी, सेकंड एसी, थर्ड एसी और स्लीपर सभी में सीटों की उपलब्धता नहीं है। अवध असम एक्सप्रेस (15910) में भी लगभग यही हाल है। पंजाब मेल (12138) फिरोजपुर कैंट से रोहतक होते हुए मुंबई को जाने वाली ट्रेन के स्लीपर फुल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में ट्रेनों की सीट पहले ही फुल हो जाती है। लाखों की संख्या में प्रवासी लोग अपने घरों की ओर जाते हैं। बिहार, यूपी, महाराष्ट्र, जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेनों वेटिंग में चल रही हैं। ऐसे में रिजर्वेशन सीट के लिए यात्री तत्काल सुविधा के माध्यम से सीट प्राप्त करने की कोशिश कर सकते हैं।
-बलराम मीणा, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed