फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Training camp for PAL application in Kalanaur section

Rohtak News: पीएएल एप्लीकेशन के लिए कलानौर खंड में प्रशिक्षण शिविर

Wed, 24 Jul 2024 06:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Training camp for PAL application in Kalanaur section
रोहतक। ई-अधिगम के अंतर्गत पीएएल एप्लीकेशन के लिए कलानौर खंड के सभी विद्यालयों से दो-दो अध्यापकों का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें ई-अधिगम का लक्ष्य व उद्देश्य सभी प्रतिभागियों के साथ साझा किया। जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान मदीना के प्राचार्य वीरेंद्र मलिक के निर्देशन और खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता चहल की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंतर्गत डिवीजन लेवल पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स ने सभी को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 84 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण लिया। मास्टर ट्रेनर्स ने डेमो देकर सभी प्रतिभागियों को वन स्कूल पीएएल एप्लीकेशन के बारे में बताया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान मदीना की आईएफआईसी विंग ने किया। इस मौके पर विंग के प्रभारी डॉ. मंजीत कुमार, डॉ. सुमन लता व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed