फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Training camp: 31-member boxing team reaches Ireland

प्रशिक्षण शिविर : 31 सदस्यीय मुक्केबाजी दल आयरलैंड पहुंचा

Thu, 27 Mar 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 27 Mar 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Training camp: 31-member boxing team reaches Ireland
26सीटीके38-प्र​शिक्षण ​शिविर में भाग लेने के लिए रवाना होती 31 सदस्यीय दल। स्रोत:कोच
रोहतक। अंडर-19 का 31 सदस्यीय मुक्केबाजी दल आयरलैंड के एडेनरी में आयोजित होने वाले दस दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को पंहुचा। शिविर में भारत के अलावा फ्रांस, उत्तरी आयरलैंड और आयरलैंड के युवा मुक्केबाज भी हिस्सा ले रहे हैं। इससे खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबलों का भी अनुभव मिलेगा। दल में कुल 11 पुरुष मुक्केबाजों में 9 हरियाणा के बॉक्सर, 11 महिला मुक्केबाजों में से 5 हरियाणा की बॉक्सर, 6 कोच व तीन स्टाफ सदस्य शामिल हैं। महिला टीम की हेड कोच अमनप्रीत कौर व पुरुष टीम हेड कोच विजय शर्मा हैं।
विज्ञापन

आरईसी की ओर से प्रायोजित और एसएआई (भारतीय खेल प्राधिकरण) व बीएफआई (भारतीय मुक्केबाजी महासंघ) के सहयोग से आयोजित यह शिविर भारतीय युवा मुक्केबाजों को इस वर्ष होने वाले यूथ एशियन गेम्स, वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियन चैंपियनशिप जैसी बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए अपनी तैयारी का अवसर प्रदान करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed