{"_id":"653ca436973b991ccb075887","slug":"tragic-accident-in-rohtak-mother-and-son-from-sonipat-died-rajasthan-number-car-hit-bike-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में दर्दनाक हादसा: सोनीपत के मां-बेटे की मौत, राजस्थान नंबर की कार ने बाइक को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में दर्दनाक हादसा: सोनीपत के मां-बेटे की मौत, राजस्थान नंबर की कार ने बाइक को मारी टक्कर
Sat, 28 Oct 2023 11:33 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:33 AM IST
सार
रोहतक के गांव बहुअकबरपुर के पास बाइक सवार मां-बेटे एक्सीडेंट हो गया है। दोनों को निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। जीनत के दोस्त राजेश निवासी मोखरा ने बताया कि वह जीनत की बाइक के पीछे-पीछे अपनी बाइक पर चल रहा था।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक के हिसार व जींद रोड पर हुए सड़क हादसों में शौरी मार्केट के कपड़ा व्यापारी व सोनीपत जिले के गांव धनाना के मां-बेटे की मौत हो गई। इस संबंध में बहुअकबरपुर व सदर पुलिस जांच पड़ताल कर रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस के मुताबिक धनाना गांव निवासी सेवाराम ने बताया कि उसके ताऊ के लड़के जितेंद्र का बेटा जीनत रोहतक में नौकरी करता था। साथ ही दो बच्चों का पिता है। एक बेटे की उम्र 5 तो दूसरे की दो साल है। दो बजे जीनत व ताई नीलम मोखरा बाइक पर जा रहे थे। शाम करीब साढ़े तीन बजे पता चला कि भाई जीनत व ताई नीलम का गांव बहुअकबरपुर के पास एक्सीडेंट हो गया है। दोनों को निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। जीनत के दोस्त राजेश निवासी मोखरा ने बताया कि वह जीनत की बाइक के पीछे-पीछे अपनी बाइक पर चल रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में बहुअकबरपुर गांव के पास राजस्थान नंबर की कार ने जीनत की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। कार से तीन युवक उतरे, जिन्होंने नाम जीत सिंह, छिन्दरपाल, इन्द्रजीत निवासी अनूपगढ़ (राजस्थान) बतलाया। फिर आपस में तीनों लड़कों ने भागने की योजना बनाई। ताकि पुलिस केस से बचा जा सके। वह कार को रुकवा कर राहगीर की सहायता से जीनत व उसकी मां को निजी अस्पताल ले आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शोरी मार्केट के व्यापारी को मारी डंपर ने टक्कर, मौके पर मौत
उधर... टिटौली गांव निवासी जोगेंद्र ने बताया कि वह और उसका चाचा मनोज शौरी मार्केट में कपड़े का कारोबार करते हैं। शनिवार शाम करीब सात बजे बाइक पर दोनों घर के लिए रवाना हुए। जब वे सुंदरपुर गांव के गोल चक्कर पर पहुंचे तो एक डम्फर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। वह तो बच गया, लेकिन उसके चाचा के ऊपर से डंफर का टायर उतर गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं, एक ऑटो चालक भी डंपर की चपेट में आकर घायल हो गया। मौके का फायदा उठाकर डंपर चालक मौके से फरार हो गया।