फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Traffic can start today through railway underpass

आज शुरू हो सकता है रेलवे अंडरपास से आवागमन

Thu, 09 Dec 2021 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Traffic can start today through railway underpass
अंडरपास से आवागमन वीरवार को शुरू होने की संभावना है। बुधवार देर शाम तक निगम की टीम न्यू चिन्योट कॉलोनी में रास्ता बनाने व अंडरपास की सफाई में जुटी रही। दावा है कि वीरवार सुबह तक रेलवे लाइन शिफ्ट कर लेगा तो शाम तक रास्ता चालू करवा देंगे। रेलवे इंजीनियर ने कहा कि दो टीमें जुटी हैं, जो वीरवार शुरू तक काम पूरा कर लेंगी।
विज्ञापन

गोहाना-रोहतक रेलमार्ग पर बने एलिवेटेड ट्रैक का न्यू चिन्योट और चिन्योट कॉलोनी के बीच का अंडरपास बंद है। लोगों की परेशानी को देखते हुए निगम आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ ने मंगलवार को अंडरपास से आवागमन शुरू कराने के लिए रास्ता बनवाना शुरू किया था। शाम को आरपीएफ को लेकर रेलवे टेलीफोन विभाग के सेक्टर इंजीनियर मौके पर पहुंचे और काम बंद करवा दिया था। उन्होंने निगम अधिकारियों को बताया कि टेलीफोन सेवा में बाधा आ रही है। बुधवार को वह केबल शिफ्ट करवा लेेंगे और वीरवार से निगम काम शुरू करवा सकता है। इसका परिणाम यह रहा कि निगम की टीम ने बुधवार को न्यू चिन्योट कॉलोनी की तरफ रास्ता और अंडरपास की सफाई का काम कराया। वहीं, रेलवे की दो टीमें लाइनों की शिफ्टिंग में जुटी रहीं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि वीरवार की सुबह तक तक दोनों टीमें अपना काम पूरा कर लेंगी। इसके बाद निगम रास्ता बनाने का काम कर सकता है।
विज्ञापन

वर्जन
दो टीमें टेलीफोन की लाइन शिफ्ट करने में जुटी हैं। पूरी रात टीमें काम करेंगी और वीरवार सुबह तक पूरा होगा। वीरवार को निगम अपना काम शुरू करवा सकता है।
- केपी सौरन, सेक्टर इंजीनियर रेलवे
वर्जन
न्यू चिन्योट कॉलोनी का रास्ता व अंडरपास की सफाई कराई जा रही है। रेलवे काम करने के लिए चिन्योट कॉलोनी की साइट दे देगा तो शाम तक रास्ता चालू हो जाएगा।
- मनजीत दहिया, अधिशासी अभियंता हेडक्वार्टर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed