फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Traders will install 20 cylinders for fire protection in Shourie Market

Rohtak News: शौरी मार्केट में आग से बचाव के लिए 20 सिलिंडर लगाएंगे व्यापारी

Wed, 30 Apr 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 30 Apr 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Traders will install 20 cylinders for fire protection in Shourie Market
29सीटीके48...शोरी क्लॉथ मार्किट में आयोजित वर्किंग बॉडी सदस्यों की बैठक के दौरान उप​स्थित प्रधा
रोहतक। शहर की शौरी मार्केट में आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए मंगलवार को शौरी क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन की बैठक हुई। 20 नए अग्निशमन सिलिंडर, नए सीसीटीवी व स्पीकर लगाने का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

प्रधान गुलशन ईशपुनियानी ने कहा कि शहर में किला रोड, रेलवे रोड, भिवानी स्टैंड व चमेली मार्केट में पहले आग की घटनाएं हो चुकी हैं। तीन माह पहले प्रताप चौक में एक मकान में आग लगने से घर का सारा सामान जल गया था, लेकिन प्रशासन भिवानी स्टैंड पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी खड़ी करने की मांग पूरी नहीं कर रहा है। ऐसे में वे शौरी मार्केट के अंदर आग से बचाव के और पुख्ता इंतजाम कर रहे हैं। मार्केट में 500 से ज्यादा दुकानें हैं, जिनकी सुरक्षा के लिए 80 अग्निशमन सिलिंडर को बदलवाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

चार चरणों में दोबारा सिलिंडर को री फिल करवाया जाएगा। मंगलवार से प्रथम चरण में 20 सिलिंडर रीफिल किए गए। बैठक में विनीत जैन, ईश्वर आहुजा, ओमप्रकाश गर्ग, सुरेश सिंगल, ईश्वर गुप्ता, संजय परुथी, यशपाल अरोड़ा, कमल परूथी, मोरारी लाल, मुकंद लाल, विरेन्द्र कुमार, हरीश ईशपुनियानी, असीम सिंधवानी, गौरव जैन पंकज मिगलानी, रविन्द्र बंसल, सुनील मलिक, हरीश अरोड़ा, सतीश गर्ग व विरेन्द्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed