फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Traders upset over increasing encroachment, administration warned

Rohtak News: बढ़ते अतिक्रमण से परेशान व्यापारी, प्रशासन को चेतावनी

Thu, 25 Sep 2025 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Traders upset over increasing encroachment, administration warned
फोटो : 5पर्यावरण जागरूकता अभियान समिति रोष जताते। संवाद
रेवाड़ी। शहर में फुटपाथों और सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है जिससे व्यापारी अपना व्यवसाय छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं। पर्यावरण जागरूकता अभियान समिति के जिला महासचिव हरिंद्र यादव ने नाईवाली चौक, रेलवे रोड, धारूहेड़ा, बस-स्टैंड सहित विभिन्न व्यस्त इलाकों का दौरा किया और व्यापारियों से उनकी समस्याओं पर बातचीत की।
विज्ञापन

हरिंद्र यादव ने बताया कि लगभग 80 प्रतिशत व्यापारी अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन जिला प्रशासन उनकी सुनवाई करने के लिए तत्पर नहीं है। यादव ने कहा कि अधिकारियों की उदासीनता के कारण व्यापारियों का खून-पसीना पानी की तरह बहता जा रहा है और लोग अपने व्यवसाय को छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

पर्यावरण जागरूकता अभियान समिति के जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह खोला ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन समय रहते इस दिशा में कदम नहीं उठाता तो समिति व्यापारी संगठनों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर उन्हें अतिक्रमण की वास्तविक स्थिति से अवगत कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह कदम व्यापारिक हितों और शहर के व्यवस्थित विकास के लिए आवश्यक है। समिति के अन्य पदाधिकारी भी दौरे में शामिल रहे।
इनमें उपाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह खोला, सचिव महेश फौजी, प्रदीप गिनदोखर, अनिश यादव कंवाली, अनिल अग्रवाल, दीपक तनेजा और पवन वाल्मीकि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed