फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Traders should first remove encroachment, only then electricity poles will be installed: Corporation Commissioner

व्यापारी पहले अतिक्रमण हटाएं, तभी लग जाएंगे बिजली के खंभे : निगम आयुक्त

Fri, 27 Jun 2025 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 27 Jun 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Traders should first remove encroachment, only then electricity poles will be installed: Corporation Commissioner
26सीटीके38 : वीरवार शाम किला रोड बाजार में निरीक्षण करते पहुंचे आयुक्त डाॅ. आनंद शर्मा। स्रोत स
रोहतक। किला रोड बाजार में चल रहे सुंदरीकरण कार्य को लेकर निगम आयुक्त वीरवार शाम को किला रोड बाजार में पहुंचे और व्यापारियों के साथ प्रधान की दुकान पर बैठकर कार्य की समीक्षा की। निगम आयुक्त डाॅ. आनंद शर्मा ने कहा कि व्यापारी पहले अतिक्रमण हटाएं, तभी बिजली के खंभे लग पाएंगे। अगर व्यापारी अतिक्रमण नहीं हटाएंगे तो निगम खुद हटाएगा।
विज्ञापन

निगम की तरफ से बाजार में सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। पहले दोनों तरफ नालों का निर्माण किया जा रहा है। व्यापारियों को शिकायत दी थी कि नालों का काम तेजी से नहीं हो रहा। आयुक्त मंगलवार को खुद बाजार में गए थे।
विज्ञापन

अधिकारियों को 24 घंटे में मलबा उठाने, सफाई करने व नालों में कनेक्शन देने का काम 24 घंटे में होना चाहिए। आयुक्त इसकी जांच करने वीरवार शाम 7 बजे बाजार में पहुंचे, जहां व्यापारियों ने काम को लेकर संतोष व्यक्त किया। मौके पर पार्षद प्रतिनिधि नरोतामल भटनागर, सरप्रस्त श्याम मिनोचा, उप प्रधान दीपक पुनियानी, सुदेश खुराना व अजय खुंडिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार के बीचोबीच बिजली के खंभे लगे हैं। उनको साइड में लगाया जाना है। आयुक्त ने प्रधान सुनील बोंटरा की दुकान पर हुई बैठक में पूरे प्रोजेक्ट को लेकर मंथन किया। कहा कि व्यापारी अतिक्रमण हटाएं, नहीं तो निगम खुद कार्रवाई करेगा। बिजली निगम को भी साथ लिया जाएगा। मामले को लेकर अब शुक्रवार को दोपहर 12 बजे निगम आयुक्त कार्यालय में बैठक होगी।

------
निगम आयुक्त ने कार्यालय में शुक्रवार को व्यापारियों व अधिकारियों की बैठक बुलाई है। बैठक में तय होगा कि अतिक्रमण कैसे हटाया जाए। मैं खुद बैठक में जाऊंगा। साथ ही, वार्ड छह व सात के पार्षदों को भी बुलाया गया है।
- सुनील बोंटरा, प्रधान, किला रोड बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed