{"_id":"627eb27615119b6bcb1c65bd","slug":"traders-not-safe-in-markets-attack-on-salesman-by-entering-a-shoe-shop-on-railway-road-traders-arrested-five-with-the-help-of-police-rohtakcity-news-rtk6465706104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में सुरक्षित नहीं व्यापारी : रेलवे रोड पर जूते की दुकान में घुसकर सेल्समैन पर हमला, व्यापारियों ने पुलिस की मदद से पांच को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में सुरक्षित नहीं व्यापारी : रेलवे रोड पर जूते की दुकान में घुसकर सेल्समैन पर हमला, व्यापारियों ने पुलिस की मदद से पांच को दबोचा
विज्ञापन
रेलवे रोड पर जूते की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों पर हमला करने के आरोपी युवक। अमर उजाला
- फोटो : RohtakCity
शहर के बाजारों में व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं। रेलवे रोड पर पांच-छह युवक पहले ग्राहक बनकर आए और तीन घंटे बाद डंडों से जूता व्यापारी के कर्मचारी पर हमला कर दिया। व्यापारियों ने पुलिस की मदद से पांच युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवकों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक हनुमान कॉलोनी निवासी रोहित ने दी शिकायत में बताया कि वह सात साल से रेलवे रोड स्थित जूतों की दुकान पर काम करता है। उसके छोटे भाई राहुल व आकाश लड़ाई-झगड़े के मामले में जेल में बंद हैं। शुक्रवार सुबह 10 बजे दुकान पर आया तो पांच-छह युवक दो दोपहिया वाहनों पर आए। उनके हाथ में बिटे थे। एक युवक दुकान के अंदर ग्राहक बनकर आया और सामान दिखाने के लिए कहा। थोड़ी देर बाद युवक वापस चले गए। उसने बाजार के व्यापारियों और पुलिस को सूचित किया जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्योंकि उसे अंदेशा था कि युवक दोबारा आ सकते हैं। करीब तीन घंटे बाद आठ से 10 युवक हाथों में डंडे व बिटे लेकर आए और उसके ऊपर हमला बोल दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। मौके पर मौजूद व्यापारियों व पुलिस ने मिलकर पांच युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में युवकों की पहचान जींद के करसौला, हाल में किरायेदार अस्थल बोहर निवासी अनुराग, मयंक व मोक्ष निवासी पटेल नगर, सूरज व गगन निवासी गांधी कैंप के रूप में हुई। एक युवक का नाम मोहित बताया गया है।
पुरानी रंजिश के चलते किया हमला, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी
हनुमान कॉलोनी निवासी रोहित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने छोटे भाइयों से रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट की है। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर पूछताछ शुरू कर दी है। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन
पांच युवकों को मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। -सब इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह, जांच अधिकारी सिटी थाना
एक माह में पांच जगह हो चुके हैं व्यापारियों के साथ झगड़े
बाजारों के अंदर एक माह में पांच जगह झगड़े हो चुके हैं। 19 अप्रैल को रेलवे रोड पर सरेआम झगड़ा हुआ था, जिसमें बाद में समझौता हो गया। इसके बाद गांधी कैंप में एक दुकानदार पर हमला हुआ, जिसमें सिर में चोटें मारी गई। दो दिन बाद लेबर चौक पर दुकानदार व ग्राहक के बीच झगड़ा हुआ। दो दिन पहले किला रोड पर दुकान में घुसकर दो पक्ष भिड़े, बाद में समझौता हो गया। अब रेलवे रोड पर दिनदहाड़े डंडों से लैस युवक आए। जिनमें पांच दबोचे गए हैं।
रेलवे रोड व भिवानी स्टैंड पर पुलिस तैनात की जाए : बख्शी
बाजारों के अंदर व्यापारियों के साथ लगातार वारदात हो रही हैं। दिनदहाड़े रेलवे रोड पर दुकान के अंदर घुसकर हमला किया गया। भिवानी स्टैंड व रेलवे रोड पर पुलिस स्थाई तौर पर तैनात की जाए। इसके लिए पुलिस अधीक्षक से मिलकर व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर कदम उठाने की मांग की जाएगी।
हेमंत बख्शी, प्रधान रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन

रेलवे रोड पर जूता सेल्समैन पर हुए हमले के बाद युवक को पकड़ कर ले जाती पुलिस । विज्ञप्ति- फोटो : RohtakCity