फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Traders met with the Superintendent of Police to demand action against thefts.

Rohtak News: चोरी की वारदात पर अंकुश के लिए एसपी से मिले व्यापारी

Tue, 11 Nov 2025 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 11 Nov 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Traders met with the Superintendent of Police to demand action against thefts.
30 एसपी से मिलने के बाद व्यापारियों का प्रतिनिधिमण्डल। व्यापारी - फोटो : samvad
रोहतक। हरियाणा उद्योग व्यापार हित मंडल ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया से मुलाकात की। व्यापार हित मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल भाटिया व पूर्व निगम पार्षद गुलशन ईशपुनियानी के संयुक्त नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को शहर में हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने की अपील की।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि सोनीपत रोड स्थित एक शोरूम पर हुई चोरी की घटना से रोष है। पुलिस इस मामले में जल्द चोर को पकड़े व माल बरामद कराए। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। व्यापार हित मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल भाटिया ने दिन प्रतिदिन प्रदेश विशेषकर रोहतक में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भय का वातावरण बन गया है। इसे दूर करने के लिए पुलिस प्रशासन को तत्परता से कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर जोगेंद्र सैनी, अमर अरोड़ा, नंद किशोर कपूर, गुलशन, ललित मोहन सैनी, सूरज रसवंत, जगदीश चिटकारा, दीपक साहनी समेत अनेक व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed