फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Traders left politics and came together for security, will meet SP today

Rohtak News: सुरक्षा के लिए राजनीति छोड़ साथ आए व्यापारी, आज एसपी से मिलेंगे

Mon, 09 Feb 2026 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Traders left politics and came together for security, will meet SP today
26आभूषण व्यापारी को धमकी के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर हुई व्यापारियों की बैठक को संबो​
रोहतक। रेलवे रोड के आभूषण व्यापारी हेमंत बख्शी से रोहित गोदारा गैंग की ओर से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले को लेकर भाजपा व कांग्रेस व्यापारी एकजुट हो गए हैं। रविवार को सिविल अस्पताल के सामने होटल में बैठक कर तय किया कि सोमवार को 12 बजे एसपी से मिलकर सुरक्षा की मांगे करेंगे।
विज्ञापन

बख्शी ने बताया कि दो फरवरी की धमकी के बाद चार फरवरी को दुकान के बाहर आकर युवकों ने धमकी दी है। रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान व आभूषण व्यापारी हेमंत बख्शी ने बताया था कि दो फरवरी को कॉल करके उससे पांच करोड़ की रंगदारी मांगी। ऑडियो मैसेज भेजने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग से बताया।
विज्ञापन

चार फरवरी को दुकान के बाहर तीन-चार संदिग्ध युवक दिखाई दिए। चिल्लाकर कह रहे थे कि अब तेरा समय पूरा हो गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी लेकर गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पालिका बाजार प्रधान गुलशन निझावन, शौरी मार्केट प्रधान गुलशन ईशपुनियानी, विजय परुथी, राजकुमार सहगल, अशोक खुंडिया, ललित मोहन सैनी, सोमनाथ मेहता व अन्य लोग भी मौजूद रहे।
बाक्स
व्यापारी वर्ग ने वोट देकर भाजपा की सरकार बनाई। अब उसी व्यापारी वर्ग को सुरक्षा नहीं मिल रही है। लगातार धमकी भरी कॉल आ रही हैं। मुख्यमंत्री से भी अपराधियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की जाएगी। -अनिल भाटिया, प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा उद्योग-व्यापार हित मंडल
....
एकजुट होकर होकर साथ चलें व्यापारी
15 साल पहले शहर में चोरियां बढ़ गई थीं। इसके विरोध में व्यापारियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। चाबियां सड़क पर रखी थीं। मांग की है कि एसपी चाबी ले जाएं या सुरक्षा दें। पुलिस को कड़े कदम उठाने पड़े। एक बार फिर एकजुट होने का समय आ गया है। -स्वामी अनभुतानंद
.........
प्रदेश चौथे नंबर पर जीएसटी देने में है। इसके बावजूद सरकार सुरक्षा नहीं दे रही है। प्रशासन असंवेदनशील है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी को व्यापारियों के बीच आकर बताना चाहिए। अब तक क्या कार्रवाई की है। -देवेंद्र भारत, व्यापारी नेता, रेलवे रोड
...
अधिकारी हाजिरी लगाने के लिए नेताओं के आगे-पीछे घूमते रहते हैं। व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सरकार कड़े कदम उठाए। -विजय लक्ष्मीचंद गुप्ता
...
शहर के व्यापारियों को लगातार टारगेट किया जा रहा है। प्रशासन कोई पुख्ता कदम नहीं उठा रहा है। सभी व्यापारियों को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। -सतीश प्रजापति, जिला अध्यक्ष, व्यापार हित मंडल
........
दो फरवरी को धमकी मिली थी। चार फरवरी को तीन-चार युवक रेलवे रोड पर दुकान के बाहर आए और चिल्लाकर कह रहे थे कि अब तेरा समय खत्म हो गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज लेकर गई है। -हेमंत बख्शी, आभूषण व्यापारी रेलवे रोड

....
रेलवे रोड उनके थाना क्षेत्र में आता है। व्यापारी हेमंत बख्शी को पुलिस सुरक्षा दे रखी है। तीन-चार युवकों के धमकी देने की सूचना या शिकायत नहीं मिली है। न ही थाने की पुलिस फुटेज लेकर आई है। -इंस्पेक्टर रमेश कुमार, प्रभारी थाना सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article