{"_id":"625b0c96c2a2476a0d0033c2","slug":"tractor-trolley-full-of-debris-overturned-couple-died-rohtakcity-news-rtk6440926148","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूड़े से भरी टैक्टर-ट्रॉली पलटी, दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूड़े से भरी टैक्टर-ट्रॉली पलटी, दंपती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। रिटौली-बालंद रोड पर शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे झज्जर जिले के याकूबपुर जा रही तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। ट्रॉली का पहिया ऊपर से गुजरने से कर्मबीर (45) व उसकी पत्नी बालेश (40) की मौत हो गई। जबकि महिला व ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गए। शिवाजी काऊलोनी थाने में मृतका बालेश की बहन सरोज की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक गरनावठी गांव निवासी सरोज ने दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन बालेश व जीजा कर्मबीर तूड़ा लेने के लिए एक दिन पहले गरनावठी गांव आए थे। रात को उन्होंने ट्रॉली में तूड़ा भरे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर याकूबपुर के लिए रवाना हुए। ट्रैक्टर पर एक तरफ कर्मबीर व बालेश बैठी थी। जबकि दूसरी तरफ सरोज बैठी थी। चुलियाना गांव निवासी सुभाष ट्रैक्टर चला रहा था। रास्ते में रिटौली से बालंद रोड पर ट्रैक्टर का अचानक संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे पलट गया। कर्मबीर व बालेश नीचे गिर गए और उनके ऊपर से ट्रॉली का पहिया उतर गया। तत्काल दोनों को पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का केस दर्ज किया है।