फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   tractor prade

ट्रैक्टर परेड में किसान शांति का मार्ग न छोड़े : सर्वखाप पंचायत

Mon, 25 Jan 2021 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
tractor prade
रोहतक। सर्वखाप पंचायत ने किसानों का आह्वान किया है कि गणतंत्र दिवस पर धैर्य व अनुशासन का परिचय दें। शांति का मार्ग किसी भी हालात में न छोड़े। साथ ही गणतंत्र दिवस पर किसी भी कार्यक्रम का विरोध न करें। रविवार को नांदल खाप के कार्यालय में हुई मीटिंग में यह निर्णय लिया गया। मीटिंग की अध्यक्षता डॉ. सुरेश नांदल ने की। सर्वखाप प्रवक्ता कैप्टन जगबीर मलिक ने बताया कि बैठक में सर्व खाप संयोजक महेंद्र सिंह नांदल ने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है। पर्व पर शांति, अनुशासन और धैर्य का परिचय दें। इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय पर्व के सरकारी कार्यक्रमों में किसी प्रकार की कोई दखल न दें। उन स्थानों पर भी किसी प्रकार की बाधा न पहुंचाएं, जहां पर ये कार्यक्रम होने जा रहे हैं। सर्व खाप पंचायत किसानों का सहयोग करती रही है और भविष्य में भी करती रहेगी। किसान शांति पूर्वक दिल्ली में अपनी ट्रैक्टर परेड करें। वहां पर भी कोई अनुशासनहीनता या भावुकता भरा कोई कार्य न करें। वहीं, अहलावत खाप प्रधान जयसिंह अहलावत ने कहा कि किसान ट्रैक्टर मार्च में प्रेम और भाईचारे की मिसाल कायम रखें। किसी प्रकार की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं। इस अवसर पर रोहतक 84 के प्रधान हरदीप हरदीप अहलावत, हुड्डा खाप पूर्व प्रधान धर्मपाल हुड्डा, देशवाल खाप प्रधान शिवधन देशवाल, कादियान खाप के प्रधान केदार कादियान, डीघल के पूर्व प्रधान मांगेराम, प्रवक्ता कैप्टन जगबीर मलिक, नोगामा खाप प्रधान डॉ. सोमवीर राठी, नरवाल खाप प्रधान भले राम नरवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed