फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tourists are crazy about visiting the hilly region, trains are full till June.

Rohtak News: पहाड़ी क्षेत्र में भ्रमण के लिए पर्यटकों में क्रेज, जून तक ट्रेनें फुल

Thu, 28 May 2026 07:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 28 May 2026 07:59 AM IST
विज्ञापन
Tourists are crazy about visiting the hilly region, trains are full till June.
21-रोहतक रेलवे स्टेशन पर टिकट बनवाते यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। ग्रीष्मकालीन अवकाश में पहाड़ी क्षेत्र में जाने के लिए पर्यटकों में क्रेज बढ़ गया है। रोहतक से जम्मू की ओर से जाने वाली लगभग सभी ट्रेनें 26 जून के बाद तक फुल हो चुकी हैं। रोहतक से जम्मू की ओर 5 ट्रेनों का संचालन होता है लेकिन इनमें कन्फर्म टिकट नहीं बचा है।
रेलवे के अनुसार, कोटा-श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन एसी व स्लीपर कोच के साथ 21 जून तक फुल है जबकि 19 जुलाई तक वेटिंग दर्शा रहा है। जबलपुर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 16 जून तक फुल है। 14 जुलाई तक वेटिंग दिखा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, सप्ताह में तीन दिन चलने वाली अंडमान एक्सप्रेस में 9 जुलाई तक रेलवे खेद प्रकट कर रहा है। इस ट्रेन में 29 जून के बाद तो 100-150 वेटिंग दिन है। हिमसागर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 5 जुलाई तक व तरुनेलवेली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक ट्रेन भी 15 जुलाई तक रिग्रेट है। रोहतक से हरिद्वार की ओर से जाने वाली ट्रेनों में यही स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
शिमला के लिए रोडवेज बस में कर सकते हैं यात्रा

ट्रेनों में टिकट फुल होने की स्थिति यात्री रोडवेज बस से शिमला की ओर भी जा सकते हैं। संस्थान प्रबंधक हंसराज ने बताया कि रोहतक बस स्टैंड से प्रतिदिन सुबह 10:05 बजे रोडवेज की सामान्य बस का शिमला के लिए संचालन शुरू किया गया है। यह बस चंडीगढ़, पंचकूला, पिंजौर, कालका, सोलन, धर्मपुर से होते हुए रात 8:10 बजे शिमला पहुंचेगी। वहीं, बैजनाथ मार्ग पर देर शाम पांच बजे रोडवेज की बस से यात्री चंडी मंदिर (चंडीगढ़), हिमाचल प्रदेश के नैना देवी मंदिर, चिंतापूर्णी, माता ज्वाला देवी, कांगड़ा व नगरोटा तक यात्रा कर सकते हैं। टूर ट्रेवलर एजेंसी से जगदीप खुंगार ने बताया कि पर्यटक रोहतक से अपनी निजी बुकिंग करवाकर पालमपुर, धर्मशाला, शिमला, कुफरी, चहल, नारकंडा व सोलंग तक की यात्रा कर सकते हैं।

-------
वर्जन
गर्मी में यात्री पहाड़ी क्षेत्र में घूमना पसंद करते हैं। रोहतक से कम ट्रेनें होने से यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। दिल्ली से वाया पानी मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक है। इस कारण ट्रेनें फुल चल रही हैं। -बलराम मीना, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed