फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tomorrow, except Shourie Market, all other markets will remain open.

Rohtak News: कल शौरी मार्केट को छोड़कर बाकी बाजार खुला रहेगा

Sun, 24 Mar 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 24 Mar 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow, except Shourie Market, all other markets will remain open.
रोहतक। होली के पर्व पर रविवार को शहर की शौरी मार्केट को छोड़कर बाकी बाजार खुलेगा जबकि सोमवार को फाग पर पूरा बाजार बंद रहेगा। व्यापारियों ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

शनिवार को हिसार रोड से लेकर दिल्ली बाईपास और गोहाना रोड से लेकर झज्जर रोड पर बाजारों में चहलपहल रही। होली रविवार को होने के कारण लोग गांवों से शनिवार को बाजारों में खरीदारी करने आए। इस कारण शहर के तंग बाजारों के बाहर जाम लग गया। दुर्गा भवन मंदिर से लेकर छोटूराम चौक तक वाहन रेंगकर चल रहे थे। वहीं, होली पर रविवार को बड़ा बाजार व दूसरे बाजारों में मिठाई की दुकानें खुली रहेंगी। सोमवार को बाजार बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

....
कपड़े की शौरी मार्केट में सबसे ज्यादा दुकानें हैं। न केवल शहर व आसपास के गांवों, बल्कि दूसरे जिलों से भी लोग कपड़ा खरीदने रोहतक आते हैं। हर बार की तरह इस बार भी होली और फाग पर मार्केट बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलशन ईशपुनियानी, प्रधान शौरी मार्केट
...

बाजार में 300 से ज्यादा दुकानें हैं। होली के दिन रविवार को 70 प्रतिशत दुकानें खुलेंगी। कुछ दुकानदारों ने होली पर दुकानें न खोलने का निर्णय लिया है। सोमवार को बाजार पूरी तरह बंद रहेगा।

दीपक पुनियानी, उप प्रधान किला रोड मार्केट
....

गांधी कैंप बाजार रविवार को खुला रहेगा, जबकि सोमवार को फाग वाले दिन दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा। दोपहर बाद व्यापारी अपनी दुकानें खोल सकते हैं।
विजय परुथी, पूर्व प्रधान गांधी कैंप
...
रविवार को होली है, जिस दिन बाजार खुला रहेगा। जबकि सोमवार को फाग वाले दिन बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। दुकान खोलने का व्यापारी व्यक्तिगत तौर पर निर्णय ले सकते हैं।
गुलशन निझावन, प्रधान, पालिका बाजार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed