{"_id":"697ce5ba4964303653088a07","slug":"tomatoes-have-finally-come-down-to-earth-the-price-has-dropped-to-20-rupees-per-kilogram-rohtak-news-c-203-1-sroh1011-123660-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अब टमाटर आया धरातल पर, दाम 20 रुपये किलो पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अब टमाटर आया धरातल पर, दाम 20 रुपये किलो पहुंचा
विज्ञापन
फोटो संख्या:53 शहर स्थित सब्जी मंडी में सब्जी बेचता व्यापारी। संवाद
महेंद्रगढ़। सब्जी मंडी में तीन माह से आसमान छू रहे टमाटर के दाम अब कम हो गए हैं। कीमत 50 रुपये से घटकर 20 रुपये किलो तक पहुंच गई है। आलू भी 10 रुपये किलो के भाव बिक रहा है। दाम में आई गिरावट से उपभोक्ताओं को राहत मिली है।
व्यापारी संजू सैनी, रवि सैनी, धर्मेंद्र सैनी, महेंद्र गोस्वामी आदि ने बताया कि टमाटर की आवक में बढ़ोतरी हो रही है। जयपुर, दिल्ली व पंजाब की मंडियों से टमाटर सहित दूसरी सब्जियों की आपूर्ति महेंद्रगढ़ में हो रही है। स्थानीय स्तर पर पैदा होने वाली सब्जियों की आवक भी बढ़ी है। इसका सीधा असर दामों पर पड़ा है। मांग के मुकाबले आपूर्ति ज्यादा होने के कारण सब्जियों के दाम गिर गए हैं।
उन्होंने बताया कि टमाटर के साथ आलू, प्याज, गोभी, बैंगन, मटर आदि सब्जी के दाम गिर गए हैं। आलू 10 रुपये किलो, प्याज 20 रुपये किलो के हिसाब से बिक रही है। बालकिशन, नरेन सैनी, ढिल्लू, दिनेश वैद्य, दिनेश मास्टर आदि ने बताया कि काफी समय बाद सब्जियां सस्ती मिली हैं। इससे घर का बजट संतुलित हुआ है।