फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Toll plaza starts on NH 71A, your pocket will be loose, roadways will also increase fare by 5 rupees

Rohtak News: एनएच 71ए पर टोल प्लाजा शुरू, जेब होगी ढीली, रोडवेज भी 5 रुपये बढ़ाएगा किराया

Thu, 31 Jul 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 31 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Toll plaza starts on NH 71A, your pocket will be loose, roadways will also increase fare by 5 rupees
रोहतक-जींद मार्ग पर चांदी गांव ​के पास टोल प्लाजा से प्रवेश करते वाहन। स्रोत : प्रबंधक
रोहतक। रोहतक-जींद मार्ग पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से नया टोल प्लाजा शुरू कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-71ए के चांदी गांव के निकट स्थापित किए गए टोल प्लाजा से गुजरने वाली कार और हल्के वाहनों के लिए एक तरफ का 70 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। बस और ट्रक का शुल्क 230 रुपये रखा गया है। रोडवेज बसों का भी किराया पांच रुपये बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग-71ए मार्ग पर चांदी गांव के पास बने टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल टैक्स की वसूली की जाने लगी है। वर्ष 2025-26 के लिए टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे के गैर कॉमर्शियल वाहनों के लिए मासिक पास की दर 350 रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

यदि वाहन चालक पास नहीं बनवाता है तो उसे एक तरफ के 70 रुपये और दोनों तरफ के 105 रुपये टोल टैक्स देने होंगे। टोल प्लाजा प्रबंधक ने बताया कि टोल प्लाजा पर वाहनों को गुजारने के लिए 16 लेन बनाए गए हैं। इनमें से अभी 5-5 लेन को खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
55 कैमरों की है व्यवस्था
टोल प्लाजा महाप्रबंधक लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि टोल प्लाजा पर 55 कैमरे लगाए गए हैं। इनमें 15 दिन की रिकॉर्डिंग रहेगी। कार, जीप, वैन और हल्के वाहन चालकों से एक तरफ का टोल टैक्स 70 रुपये, एक दिन में टू वन-वे के लिए 105 रुपये, एक तरफ के लिए मासिक पास (50 एकल) के 2280 रुपये रखा गया है। इसके अलावा जिले के पंजीकृत कॉमर्शियल वाहनों से एक तरफ का टोल टैक्स 35 रुपये लिया जाएगा।
वहीं, रोडवेज की ओर से भी बसों के किराये में बढ़ोतरी करने की बात कही गई है। रोडवेज प्रबंधक ने कहा कि करीब 5 रुपये किराया बढ़ाया जाएगा। पहले जींद का किराया 65 रुपये लिया जाता था जिसे अब 70 रुपये किया जाएगा।
------------------

वाहन : एक तरफ एक दिन में (टू वन-वे) मासिक पास (50 एकल) जिले में पंजीकृत कॉमर्शियल वाहन
कार, जीप, वैन व हल्का वाहन : 70 105 2280 35
हल्का कॉमर्शियल, हल्का माल वाहन व मिनी बस 110 165 3685 55
बस व ट्रक (दो एक्सल) 230 345 7715 115
र्थी एक्सल कॉमर्शियल वाहन 255 380 8420 125
एचसीएम, ईएमई, एमएवी-4 से 6 एक्सल 365 545 12100 180
बड़े आकार का वाहन (सात या अधिक एक्सल) 440 665 14730 220
---------------
वर्जन
रोहतक-जींद रोड पर चांदी टोल प्लाजा को सुचारु रूप से शुरू कर दिया गया है। वाहनों के लिए 16 लेन बनाए गए हैं। दोनों तरफ पांच-पांच को खोला गया है। -लोकेंद्र शर्मा, महाप्रबंधक, चांदी टोल प्लाजा।
क्या कहते हैं लोग
रोहतक-जींद मार्ग पर पहले टोल प्लाजा नहीं था। वाहन चालकों को बिना कोई शुल्क दिए यातायात की सुविधा मिलती थी मगर अब टोल प्लाजा के शुरू होने से जेब पर इसका असर पड़ेगा। -रमन, विशाल नगर।

------------------
शहर के चारों ओर टोल प्लाजा की भरमार है। एक और नया टोल देकर रोहतक वासियों और आसपास के जिलों से आने वाले लोगों के लिए सुविधा के साथ खर्चा बढ़ा दिया है। -शमशेर वत्स, कमला नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article