फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Toll free campaign for three days from today on call of farmers

किसानों के आह्वान पर तीन दिन के लिए टोल फ्री अभियान आज से

Fri, 25 Dec 2020 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Toll free campaign for three days from today on call of farmers
किसान आंदोलन के चलते किसानों के आह्वान पर शुक्रवार से तीन दिन के लिए टोल फ्री करवाने के लिए किसान पूरी जोड़ तोड़ करेंगे। जिला पुलिस ने लॉ ऐंड ऑर्डर की स्थिति संभालने के लिए कमर कस ली है। मकड़ौली व महम टोल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं, टोल अधिकारी का कहना है कि उनके पास टोल फ्री करने जैसा कोई आदेश नहीं आया है। हालात को देखते हुए आगामी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

महम व मकड़ौली टोल पर लगाए 100-100 पुलिसकर्मी, डीएसपी करेंगे सुपरविजन
डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि टोल पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम कर लिए गए हैं। हर स्थिति में लॉ ऐंड ऑर्डर को बरकरार रखने के लिए दोनों टोल पर 100-100 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी 72 घंटे के लिए लगाई गई है, जोकि शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे। संबंधित थाना प्रभारी व डीएसपी पूरी गतिविधि की निगरानी करेंगे। इसके अलावा पुलिस लाइन में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की टीम रिजर्व की गई है।
विज्ञापन

स्थिति देख लिया जाएगा फैसला
मकड़ौली व डाहर टोल के सीजेएम कर्नल वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि उनके पास मुख्यालय से टोल फ्री करने के लिए कोई आदेश नहीं आया हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी स्थिति को देखते हुए फैसला लिया जा सकता है। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को चिट्ठी लिख दी गई है। टोल के सभी कर्मचारियों को भी हर वाहन चालक से सलीके से बर्ताव समेत अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में बता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकड़ौली व डाहर टोल को तीन दिन में 1.20 करोड़ के नुकसान की आशंका
सीजेएम ने बताया कि अगर किसी भी स्थिति में तीन दिन के लिए टोल फ्री हुआ तो मकड़ौली व डाहर टोल को 1.20 करोड़ का नुकसान होगा। गौरतलब है कि इन दोनों टोल से रोजाना 20 से 22 हजार वाहन गुजरते हैं। रोजाना की इन टोल की कमाई करीब 40 लाख रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed