फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Toll case: Second accused of Makrauli also arrested

टोल प्रकरण : मकड़ौली का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में जेल

Mon, 04 Jul 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Toll case: Second accused of Makrauli also arrested
रोहतक। मकड़ौली टोल प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मकड़ौली कलां के दूसरे आरोपी भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। मामले में पुलिस किसान नेता एवं जानलेवा हमला करने के आरोपी राजू मकड़ौली को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद ने दी शिकायत में बताया कि 24 जून की रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली की मकड़ौली कलां टोल पर गोली चली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो टोल के सीनियर टीसी कलानौर खंड के गांव बलंब निवासी अभिषेक ने लिखित शिकायत दी। आरोप लगाया कि वीआईपी लेन से गाड़ी निकालने को लेकर हुए विवाद में राजू मकड़ौली ने उस पर फायरिंग की थी। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपी राजू मकड़ौली को गिरफ्तार कर लिया था। दो आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हो सके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed