फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Told the stories of successful people, showed the way to success

Rohtak News: सफल लोगों की कहानियां सुनाईं, कामयाबी की राह दिखाई

Fri, 11 Aug 2023 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Told the stories of successful people, showed the way to success
एमडीयू के टैगोर सभागार में आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम में मंच पर प्रस्तृति देते कलाकार। संवाद
रोहतक। भारतीय ज्ञान परंपरा और समृद्ध मूल्य परंपरा विश्व में भारत को वैश्विक गुरु का दर्जा प्रदान करती है। भारत का युवा जीवन में मूल्यों- संस्कारों को शामिल कर, कौशलयुक्त होकर ज्ञान की सुदृढ़ नींव पर जीवन में सफलता का रास्ता तय कर सकता है। इसके लिए विद्यार्थी अध्ययनशील बनें, समय का उचित प्रबंधन करें व समग्र व्यक्तित्व विकास का प्रयास करें। यह कहना है राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) के निदेशक कर्नल युवराज मलिक का। वे वीरवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में संचालित चार दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रेरणादायी व्याख्यान दे रहे थे।
विज्ञापन

एमडीयू इमसॉर के एलुमनस एवं एनबीटी निदेशक ने कहा कि अपने सपनों को टाइम लाइन के साथ लक्ष्य में परिवर्तित करें व कड़ी मेहनत से लक्ष्य प्राप्त करें। उन्होंने प्रसिद्ध उद्यमी स्टीव जाॅब्स, ओलंपियन पदक विजेता माइकल फेल्प्स, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, वैज्ञानिक एलबर्ट आइंस्टिन के जीवन व उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने और योजनाबद्ध ढंग से उसे प्राप्त करने के लिए रोड मैप रखा। एमडीयू में बिताए समय को याद करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा समय विवेकानंद पुस्तकालय व यहां की पुस्तकों के साथ बिताएं। प्रेरणादायी कविता तू कोशिश कर हल निकलेगा.. सुनाकर व्याख्यान संपन्न किया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि इंडक्शन कार्यक्रम नव प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों को कॅरिअर रोड मैप तैयार करने व कौशल हासिल करने का रास्ता सुझाएगा। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत को विकल्प नहीं है। उन्होंने विश्वविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं व स्टूडेंट सपोर्ट सिस्टम का लाभ उठाने का आह्वान करते हुए विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने, सार्थक पूर्ण ढंग से व्यस्त रहने व मस्त रहने का मंत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने उपस्थित सदन को सद्भावना की शपथ दिवाई। डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. सुरेंद्र कुमार ने स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन, कार्य, दर्शन व उपलब्धियों से अवगत कराया। यूनिवर्सिटी लाइब्रेरियन डाॅ. सतीश मलिक ने विश्वविद्यालय पुस्तकालय व यहां की कार्यप्रणाली की जानकारी दी।

परीक्षा नियंत्रक डाॅ. बीएस सिंधु ने विश्वविद्यालय परीक्षा प्रणाली से अवगत कराया। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार ने स्वागत भाषण दिया। मंच संचालन निदेशक युवा कल्याण डाॅ. जगबीर राठी ने किया। डाॅ. रवि प्रभात ने वक्ताओं का परिचय दिया। दोपहरकालीन सत्र में डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा, एडिशनल चीफ वार्डन बॉयज प्रो. दलीप सिंह व चीफ वार्डन कन्या छात्रावास प्रो. सपना गर्ग ने संबोधित किया। विश्वविद्यालय अधिकारी, फैकल्टी डीन, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक एवं विद्यार्थी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed