फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Told about giving first aid in case of emergency

Rohtak News: आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार देने के बारे में बताया

Sat, 18 Jan 2025 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Told about giving first aid in case of emergency
17सीटीके03-एमडीयू में प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम में तकनीकाें के बारे में बताते हुए।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की यूथ रेडक्रॉस समिति की ओर से एमडीयू के सुरक्षा कर्मियों व गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए शुक्रवार को दो दिवसीय बुनियादी प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

डीन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रो. हरीश दुरेजा ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वाईआरसी प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर प्रो. अंजू धीमान ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों को आपात स्थिति के दौरान प्रभावी ढंग से प्राथमिक उपचार देने के बारे में जानकारी प्रदान की गई। दूसरे दिन यूथ रेडक्रॉस कार्यक्रम में प्रो. राधेश्याम ने शुभारंभ किया। प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण अधिकारी डीएस सैनी और एमसी धीमान ने बतौर रिसोर्स पर्सन कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने ब्रॉड बैंडेज, नैरो बैंडेज और रिब नोट्स आदि सहित विभिन्न प्रकार की पट्टियों के लिए यूथ रेड क्रॉस स्कार्फ के उपयोग बारे व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रतिभागियों को 2-हैंड सीट, 3-हैंड सीट और 4-हैंड सीट जैसी तकनीकों का उपयोग करके घायल या बेहोश व्यक्तियों की सहायता करने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में लगभग 90 सुरक्षा कर्मियों व गैर शिक्षण कर्मचारियों ने प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed