{"_id":"686d6113f33458b4740c8693","slug":"token-system-will-be-implemented-in-citizen-facility-center-from-today-rohtak-news-c-17-roh1019-686909-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नागरिक सुविधा केंद्र में आज से लागू होगा टोकन सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नागरिक सुविधा केंद्र में आज से लागू होगा टोकन सिस्टम
Tue, 08 Jul 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में टोकन सिस्टम ट्रायल के दौरान टोकन लेने के लिए खड़ी महिला। संवाद
रोहतक। नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में बुधवार से हर कार्य के लिए टोकन सिस्टम लागू किया जाएगा। गेट पर टोकन लेकर प्रॉपर्टी मालिक या सिटीजन अपने काउंटर पर जाएगा। नंबर आने पर काम करवाएगा। अगर नंबर पर नहीं गया तो काउंटर पर मौजूद कर्मचारी रिकॉल करेगा। अगर रिकॉल नहीं करता है तो दोबारा गेट से टोकन लेना होगा। मंगलवार दोपहर बाद सिस्टम का ट्रायल किया गया, जो कामयाब रहा।
शहर में 6 लाख के करीब जनसंख्या है, जो 22 वार्ड में निवास करती है। 2 लाख 20 हजार के करीब प्रॉपर्टी आईडी हैं। प्रॉपर्टी टैक्स, विकास शुल्क से लेकर जाति, आय व दूसरे प्रमाण पत्र और विवाह पंजीकरण के लिए आम लोगों को नगर निगम में आना पड़ता है। निगम में इसके लिए नागरिक सुविधा केंद्र बनाया गया है, जहां कार्य व वार्ड के हिसाब से 26 काउंटर बनाए गए हैं।
रोज सबसे ज्यादा आम लोग प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने व त्रुटियां दूर करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। 31 जुलाई तक निगम चालू वित्त वर्ष के टैक्स पर 10 प्रतिशत छूट दे रहा है, इस कारण टैक्स जमा करवाने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में निगम की तरफ से सोमवार से टोकन सिस्टम लागू किया जाना था, लेकिन तैयारी न होने के कारण मंगलवार दोपहर तक सिस्टम स्थापित किया जा सका।
विज्ञापन
ये काउंटर हैं नागरिक सुविधा केंद्र में
कार्य काउंटर नंबर
टैक्स जमा 1 से 4 नंबर
टैक्स फाइल जमा 5 से 20 नंबर तक
टैक्स बिल 21
सीएससी कार्य 22,23,24
विवाह पंजीकरण 25
हेल्प डेस्क 26
वर्जन
पूरी तरह से बुधवार सुबह से टोकन सिस्टम लागू कर दिया जाएगा। आम लोगों को अब लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। साथ ही, कार्य भी सुचारु रूप से चलेगा।
- डाॅ. आनंद शर्मा, आयुक्त नगर निगम